{"_id":"5709675c4f1c1bcd2ec81153","slug":"the-train-passed-through-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आग के पास से गुजरी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आग के पास से गुजरी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक किनारे झाडि़यों में लगी आग को बुझाते कर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर डायमंड क्रासिंग (गोविंदपुरी से पहले झांसी लाइन मिलती है) के पास शनिवार को िफर ट्रेनें आग के पास से गुजर गईं। दरअसल, रेलवे ट्रैक के किनारे की झाड़ियों में आग लग गई थी। हालांकि मेमू और हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस के ड्राइवर गाड़ियां निकाल ले गए।
उधर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती उससे पहले रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। दिल्ली-हावड़ा रूट पनकी और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच गेट नंबर-80 एसी के पास ट्रैक किनारे लगी झाड़ियों में शुक्रवार की शाम आग लग गई थी। शनिवार सुबह 11 बजे इसी रूट पर झाड़ियों में फिर आग लग गई। रेलवे अफसरों का कहना है कि झाड़ियां सूख गई हैं। किसी ने जलती सिगरेट या बीड़ी फेंकी दी होगी, जिससे आग लग गई।
जलती सिगरेट फेंकने से लगी थी आग
कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर पनकी और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच शुक्रवार शाम ट्रैक किनारे झाड़ियों में भीषण आग लगने के बाद रेलवे प्रशासन जाग गया। शनिवार की सुबह रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीके तिवारी और पी. वाय टीम के साथ पहुंचे और वजह तलाशी। इसके बाद ट्रैक किनारे लगी झाड़ियों की सफाई का काम शुरू कराया। अफसरों का दावा है किसी शख्स ने झाड़ियों में जलती हुई सिगरेट या बीड़ी फेंक दी, जिससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
उधर, गोविंद नगर स्थित एटीआई कैंपस की झाड़ियों में शनिवार को कई बार आग लगी। इससे पास की संजय नगर कच्ची बस्ती के लोगों में हड़कंप रहा। झाड़ियों में पहले सुबह दो बार आग लगी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाकर लौट आईं तो दोपहर बाद फिर से आग लग गई। तेज लपटें उठीं तो बस्ती के लोग सकते में आ गए और सामान निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने लगे। सूचना पर फिर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाई।
शॉर्ट सर्किट से टेनरी में आग
कानपुर। जाजमऊ के संजय नगर में शॉर्ट सर्किट से मोहम्मद अहमद की टेनरी में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही फैक्ट्री में लगे आग बुझाने के यंत्र से खुद ही आग पर काबू पा लिया। मोहम्मद अहमद ने बताया कि आग से एक लाख से अधिक की हानि हुई है।
महाराजपुर के गावों में आग, फसलें राख
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांवो में आग से 18 बीघे फसल राख हो गई। सरसौल प्रतिनिधि के अनुसार महाराजपुर केदीपपुर गांव में कूड़े की आग से उठी चिंगारी से खेतों में आग लग गई। आग से रामप्रताप की तीन बीघा, जगबहादुर की दो बीघा, महादेव की तीन बीघा व देवीदीन की ढाई बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। अमौली गांव में शार्ट सर्किट की आग से मन्नालाल की दो बीघा, कुलदीप और रामविलास की दो-दो बीघा गेहूं और धीरेन्द्र की एक बीघा गन्ना जल गया।
वृद्धाश्रम में लीकेज सिलेंडर से आग
कानपुर साउथ। किदवई नगर के ब्लाक स्थित स्वराज वृद्धाश्रम में लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। इससे आश्रम में मौजूद वृद्ध सड़क पर निकल आए। शोरशराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और 100 नंबर पर सूचना देने के बाद आग बुझाने में लग गए। बताया गया कि खाना बनाते समय हादसा हुआ। उधर बर्रा के जरौली निवासी चौकीदार रामसिंह पाल के कमरे में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। सारा सामान जल गया।