{"_id":"639075bb937c4b638d4681f9","slug":"the-sp-suspended-three-constables-including-the-sub-inspector-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: उगाही में दरोगा और लापरवाही में सिपाही निलंबित, एसपी ने आदेश के तत्काल पालन के निर्देश भी दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: उगाही में दरोगा और लापरवाही में सिपाही निलंबित, एसपी ने आदेश के तत्काल पालन के निर्देश भी दिए
Wed, 07 Dec 2022 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग मामलों में निलंबित कर दिया है। निलंबन का आदेश देकर एसपी ने सभी कर्मियों को तत्काल पालन कराने के निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में उगाही पर एसपी ने दरोगा और लापरवाही में सिपाही को निलंबित कर दिया है। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही निवासी दिव्यांग शिवकुमार से खेत की मेड़ बंधवाने के नाम पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार से 10 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद भी मेड़ ठीक नहीं कराई। पीड़ित का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने दरोगा को लाइन हाजिर किया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। वहीं, आसीवन थाने में तैनात सिपाही कामेंद्र सिंह की मैनपुरी जिले के उपचुनाव में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
वह ड्यूटी पर नहीं गया। इस पर एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं बांगरमऊ कोतवाली में तैनात सिपाही अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को नशे की हालत में कटरा मोहल्ला निवासी ई रिक्शा चालक अंशू को दौड़ा कर पीटा और खींच कर कोतवाली गेट तक ले गया।
विज्ञापन