{"_id":"6afc74f93862fcb38a0a4ca2","slug":"kanpur-allegations-of-assault-and-robbery-of-10-000-rupees-from-a-fruit-vendor-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फल विक्रेता को पीटकर 10 हजार छीनने का आरोप, पुलिस बोली- जांच कर कार्रवाई की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फल विक्रेता को पीटकर 10 हजार छीनने का आरोप, पुलिस बोली- जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Tue, 17 Nov 2026 09:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
महाराजपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में सोमवार रात करीब नौ बजे एक फल का ठेला लगाने वाले को पीटकर नौ हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित सरसौल निवासी अंकित कुमार ने तहरीर में बताया कि वह फल का ठेला लगाता है। 16 नवंबर की रात ठेला लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक सफेद बोलेरो और एक सफेद सफारी गाड़ी खड़ी थी जिससे रास्ता बंद था। जब गाड़ी हटाने के लिए कहा तो गाड़ियों में सवार लोगों ने गालीगलौज करते हुए पीटा। जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया था। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
