Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises

आईपीएल 2027 रिटेंशन: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन? यहां देखें सभी 10 टीमों की पूरी लिस्ट

Tue, 17 Nov 2026 07:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 07:41 PM IST
सार

आईपीएल 2027 के लिए मंगलवार को सभी 10 टीमों ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। आइये जानते हैं किस टीम में किसे रिटेन किया गया और किसे रिलीज किया गया।

विज्ञापन
IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
आईपीएल 2027 रिटेंशन - फोटो : BCCI/IPL

विस्तार

आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को सामने आई इन सूचियों के बाद आगामी सीजन के लिए टीमों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जहां कुछ फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ियों पर एक बार फिर भरोसा जताया है, वहीं कुछ टीमों ने बड़े बदलाव करते हुए कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इस बार रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, ऋषभ पंत समेत कुछ खिलाड़ियों का टीमों के बीच ट्रेड भी हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

कब होगी मिनी नीलामी?
आईपीएल 2027 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। इससे पहले आइए जानते हैं सभी 10 टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, किसे रिलीज किया है और नीलामी से पहले उनके पास कितना पर्स बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
रिंकू सिंह - फोटो : IPL

1. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी सीजन के लिए 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने रिंकू सिंह, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे अपने अहम खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है। इसके अलावा कैमरन ग्रीन, फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है।

केकेआर के रिटेन खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम साइफर्ट, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

नीलामी से पहले केकेआर का पर्स: 41.65 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास आठ खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।
विज्ञापन

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
अक्षर पटेल - फोटो : IPL

2. दिल्ली कैपिटल्स (डीसी)

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम ने अक्षर पटेल और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ऋषभ पंत को भी ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (ट्रेड), आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल जैमीसन, आकिब नबी, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, समीर रिजवी, विपरज निगम, पृथ्वी, माधव तिवारी, टी. विजय और जीशान अंशारी।

नीलामी से पहले दिल्ली का पर्स: 39.50 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास नौ खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
पैट कमिंस - फोटो : IANS

3. सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच)

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने कुल 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इसके अलावा ट्रेड के जरिए टी. नटराजन, नाथन एलिस और खलील अहमद को भी अपने साथ जोड़ा है।

हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, समरन रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेर्नस फुलेट्रा, ईशान मलिंगा, टी. नटराजन (ट्रेड), नाथन एलिस (ट्रेड) और खलील अहमद (ट्रेड)।

नीलामी से पहले हैदराबाद का पर्स: 40.15 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास सात खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
रजत पाटीदार - फोटो : ANI

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने कुल 20 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में बरकरार रखा गया है।

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ी: अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब डफी, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, जोश हेजलवुड, कनिष्क चौहान, क्रुणाल पांड्या, नुवान तुषारा, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विक्की ओस्तवाल, विराट कोहली और यश दयाल।

नीलामी से पहले आरसीबी का पर्स: 14.15 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास 5 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शामिल है।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

5. मुंबई इंडियंस (एमआई)

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने कुल 16 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। वहीं, अर्शदीप सिंह को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, अर्शदीप सिंह (ट्रेड), कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक, शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार, राज अंगद बावा और रघु शर्मा।

नीलामी से पहले मुंबई का पर्स: 32.60 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास नौ खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IANS

6. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)

चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। टीम ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, सबसे बड़ी खबर एमएस धोनी को लेकर सामने आई है। चेन्नई ने धोनी को रिलीज कर दिया है और उन्हें टीम का मेंटॉर बनाया गया है। यानी धोनी आगामी सीजन में बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, उर्विल पटेल, सरफराज खान, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स।

नीलामी से पहले चेन्नई का पर्स: 28.05 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास छह खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
शुभमन गिल - फोटो : IPL

7. गुजरात टाइटंस (जीटी)

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की कप्तानी में अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम ने कुल 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें राशिद खान, साई सुदर्शन, जोस बटलर और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, हर्षल पटेल को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है।

गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी: अनुज रावत, अशोक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर बराड़, हर्षल पटेल (ट्रेड), जेसन होल्डर, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, टॉम बैंटन और वॉशिंगटन सुंदर।

नीलामी से पहले गुजरात का पर्स: 8.75 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास 3 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI

8. लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। सैम करन और कुलदीप यादव ट्रेड के जरिए लखनऊ का हिस्सा बने हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के रिटेन खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड), मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन (ट्रेड) और शाहबाज अहमद।

नीलामी से पहले लखनऊ का पर्स: 47.45 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास सात खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI

9. राजस्थान रॉयल्स (आरआर)

राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन से पहले अपनी टीम में बदलाव करते हुए चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने और क्वेना मफाका के नाम शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन: अमन राव पेराला, बृजेश शर्मा, दासुन शनाका, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), मोहम्मद शमी (ट्रेड), नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा, रियान पराग, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, वैभव सूर्यवंशी, यशराज पुंजा, यशस्वी जायसवाल।

नीलामी से पहले राजस्थान का पर्स: 27.05 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास छह खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2027 Retention Team Updates Check Updated Squads and Full Player Lists of All 10 Franchises
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI

10. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस)

पंजाब किंग्स ने आगामी सीजन से पहले नेहल वढेरा, मिचेल ओवन और लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज कर दिया है। टीम ने नीलामी से पहले अपने कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

पंजाब किंग्स ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन: अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पांड्या (ट्रेड), हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

नीलामी से पहले पंजाब का पर्स: 18.60 करोड़ रुपये बाकी। टीम के पास छह खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed