फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The rapid growth of 57 urban villages

57 शहरी गांवों का विकास तेजी से

Wed, 27 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The rapid growth of 57 urban villages
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
कानपुर। नगर निगम की सीमा में शामिल हुए 57 गांवों में विकास की बयार बहेगी। निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद गांवों में सीवर-पानी की लाइनें बिछेंगी। मुख्य और आंतरिक सड़कों, पार्क, सामुदायिक केंद्र, स्कूल-कॉलेज आदि का निर्माण होगा। शहरी क्षेत्र की तरह यहां भी घरों के नंबर अलाट होंगे। हालांकि इसके लिए अब ग्रामीणों को हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स भी चुकाना होगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने अपनी सीमाओं का विस्तार करते हुए कल्याणपुर और चौबेपुर विकास खंडों के गांवों को अपने क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास करा लिया है। अब इन गांवों को शहरी सीमा के साथ शामिल करने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने  बताया कि निगम सीमा में शामिल होने के बाद गांवों में शहरी क्षेत्रों की तरह ही विकास कार्य कराए जाएंगे। सुविधाएं विकसित होने पर नियमानुसार लोगों को टैक्स चुकाने पड़ेंग
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वार्ड बनेंगे
निगम सीमा के विस्तार के बाद कई नए वार्ड भी सृजित होंगे। आबादी के मानकों के अनुरूप नए वार्ड बनाए जाएंगे। अभी नगर नगर में 110 वार्ड हैं।

कल्याणपुर से बिठूर मार्ग पर सिटी बसें
कानपुर (ब्यूरो)। कल्याणपुर से बिठूर मार्ग पर सिटी बसें चलेंगी। अभी तक बड़ा चौराहा और अन्य रूटों से चलने वाली बसें कल्याणपुर से वापस हो जाती हैं। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन को पत्र लिखकर लोगों की दिक्कत बताई थी। इस पर उप परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक और आरटीओ को पत्र लिखा है। कहा है कि लोगों को इस रूट पर यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
कल्याणपुर-बिठूर मार्ग पर हर रोज हजारों लोगों का आवागमन है। रूट पर टेंपो भी कम है। त्योहारों पर गंगा स्नान के लिए आवागमन बढ़ जाता है। कुछ बसों का रूट बड़ा चौराहा या अन्य स्थानों से कल्याणपुर होते हुए बिठूर तक है, लेकिन ये बसें कल्याणपुर से वापस हो जाती है। सांसद ने कमिश्नर से कल्याणपुर-बिठूर रोड चौड़ा कराने और स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए भी कहा है। कमिश्नर ने संबंधित अफसरों को पत्र भेज रूट पर बसें चलवाने को कहा है।


रमेल बांगर, रमेल कछार, हरीपुर बांगर, हरीपुर कछार, पैगूपुर बांगर, पैगूपुरकछार, बरहट बांगर, बरहट कछार, सिंहपुर कछार, हृदयपुर, ईश्वरीगंज, चिरान, पृथ्वीपुर, खुशहालगंज, बैकुंठपुर, फत्तेहपुर उत्तर, प्रतापपुर हरी, गंभीरपुर कछार, हिंदूपुर, सम्भपुर, गंगपुर चकबदा, बगदौधी बांगर, परगही बांगर, बगदौधी कछार, कुरसौली, मकसूदाबाद, टिकरी कानपुर, नौरंगाबाद, लोहार खेड़ा, बहेड़ा, नसेनिया, पनका बहादुर नगर, छींतेपुर, भौंती प्रतापपुर, भौंती खेड़ा, सचेंडी, रामपुर भीमसेन, गढ़ी कानपुर, सुजानपुर, पकरनपुर, गाजीपुर, हीरानगर, मंधना, नारामऊ कछार, लोढ़ी (लोधरपुर), प्रेमचक गोविंदपुर, भैलामऊ, प्रतापपुर सरसई, सिंहपुर कठार
संडीला, शादीपुर, पारा प्रतापपुर, बिरतियान बिठूर, लक्ष्मणपुर तिवरियान, लक्ष्मणपुर मिश्रियान, कुकरादेव, बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed