{"_id":"69349dd067800724d90817b0","slug":"the-hindi-paper-in-the-assistant-teacher-lt-grade-recruitment-exam-was-easy-but-the-math-paper-was-confusing-kanpur-news-c-362-1-lu11014-136794-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में हिंदी का पेपर रहा सरल, गणित ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में हिंदी का पेपर रहा सरल, गणित ने उलझाया
विज्ञापन
चकेरी स्थित स्कूल से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन दो पालियों में हुई गणित एवं हिंदी विषय की परीक्षाओं में 16,368 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं करीब 11472 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार हिंदी के प्रश्न जहां सरल रहे वहीं गणित के सवालों ने उलझन में डाला। माइनस मार्किंग होने से अंकों का गणित बिगड़ गया।
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न पूछे गए, जिसमें 120 मुख्य वैकल्पिक विषय से और 30 जीएस के रहे। इसके लिए दो घंटे की अवधि दी गई। पहली पाली की परीक्षा के लिए 29 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए थे। बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट किस आधार पर परिभाषित किए जाते हैं, ऊंट का कूबड़ किससे बना होता है, क्विट इंडिया प्रस्ताव किस तारीख को बांबे में पारित हुआ था और कौन-सी धातु सामान्य ताप पर पानी से अभिक्रिया करती है जैसे सवालों ने अभ्यर्थियों को सोचने के लिए मजबूर किया।
पहली पाली में 16810 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमें से 9323 उपस्थित और 7487 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 11030 अभ्यर्थियों में 7045 उपस्थित और 3985 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों ने निगरानी की। पहले दिन कन्नौज, बांदा, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, झांसी, फतेहपुर समेत विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हुए। सुंदर नगर स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने बताया कि जीएस के सवाल भी आसान रहे। गणित ने सबसे ज्यादा उलझाया।
विज्ञापन
जीएस के सवाल आसान थे लेकिन गणित ग्रेजुएशन स्तर का आ गया जिससे पेपर मुश्किल हो गया।-- - सारिका दीक्षित, कन्नौज
गणित के लंबे सवालों को हल करने में कुछ परेशानी हुई, इससे आधा समय कैलकुलेशन में निकल गया।-- - प्रियंका पाल, बांदा
जीएस के सवाल तो ठीक रहे पर गणित के प्रश्नों ने काफी उलझाया, इनको हल करने में अधिक समय लगा।-- -अर्चना, झांसी
गणित के सवालों का स्तर सख्त था और कई प्रश्न ग्रेजुएशन पैटर्न जैसे लगे, हालांकि कई सवाल आराम से हल किए। -दिलीप, प्रतापगढ़
विज्ञापन
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न पूछे गए, जिसमें 120 मुख्य वैकल्पिक विषय से और 30 जीएस के रहे। इसके लिए दो घंटे की अवधि दी गई। पहली पाली की परीक्षा के लिए 29 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए थे। बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट किस आधार पर परिभाषित किए जाते हैं, ऊंट का कूबड़ किससे बना होता है, क्विट इंडिया प्रस्ताव किस तारीख को बांबे में पारित हुआ था और कौन-सी धातु सामान्य ताप पर पानी से अभिक्रिया करती है जैसे सवालों ने अभ्यर्थियों को सोचने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
पहली पाली में 16810 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमें से 9323 उपस्थित और 7487 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 11030 अभ्यर्थियों में 7045 उपस्थित और 3985 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों ने निगरानी की। पहले दिन कन्नौज, बांदा, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, झांसी, फतेहपुर समेत विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हुए। सुंदर नगर स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने बताया कि जीएस के सवाल भी आसान रहे। गणित ने सबसे ज्यादा उलझाया।
विज्ञापन
जीएस के सवाल आसान थे लेकिन गणित ग्रेजुएशन स्तर का आ गया जिससे पेपर मुश्किल हो गया।
गणित के लंबे सवालों को हल करने में कुछ परेशानी हुई, इससे आधा समय कैलकुलेशन में निकल गया।
जीएस के सवाल तो ठीक रहे पर गणित के प्रश्नों ने काफी उलझाया, इनको हल करने में अधिक समय लगा।
गणित के सवालों का स्तर सख्त था और कई प्रश्न ग्रेजुएशन पैटर्न जैसे लगे, हालांकि कई सवाल आराम से हल किए। -दिलीप, प्रतापगढ़