{"_id":"6288a356116b5d2cb37b5a47","slug":"the-groom-s-hair-wig-came-out-during-the-whirlwinds-in-unnao-the-bride-s-side-accused-of-deception","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: भंवरों के समय खुली दूल्हे की पोल, तो छूटी सबकी हंसी, देखते ही लड़की ने फेरों से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: भंवरों के समय खुली दूल्हे की पोल, तो छूटी सबकी हंसी, देखते ही लड़की ने फेरों से किया मना
Sat, 21 May 2022 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 May 2022 02:01 PM IST
सार
मशहूर फिल्म बाला का दृश्य एक शादी समारोह में हकीकत में दिखाई दिया। जयमाल के स्टेज पर दूल्हे की पोल खुली, तो लोगों की हंसी छूट गई। लेकिन उसे देखते ही दुल्हन पक्ष आक्रोशित हो गया और धोखा देने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
दूल्हे को ले जाते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव निवासी लखन कश्यप की बेटी की आवास विकास कॉलोनी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर से बरात आई थी। जयमाल आदि होने के बाद भंवरों के समय दूल्हे को चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
दुल्हन का भाई दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छीटें मारे और सिर सहलाने लगा, तो हेयर विग निकल कर हाथ में आ गई। यह देख मौजूदा लोगों को हंसी आ गई और दुल्हन पक्ष ने धोखा देने की बात कह कर दूल्हे को ही बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दुल्हन व परिजनों ने फेरे लेने और विवाह करने से मना कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक की नौबत भी आ गई। हालांकि बुजुर्गों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दूल्हे के सिर पर विग लगी देखने के बाद दुल्हन पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं है। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष में समझौते का प्रयास कर रहे हैं।