फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The final match of Diba Naseem Under-14 Cricket League will be between Aditya Kitchen and APPP XI

Kanpur News: आदित्य किचन और एपीपीपीएल इलेवन के बीच होगा फाइनल मैच

Wed, 18 Jun 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The final match of Diba Naseem Under-14 Cricket League will be between Aditya Kitchen and APPP XI
दवा मशीन में विजेता एपीपीपीएल इलेवन की टीम। - फोटो : केसीए
कानपुर। केसीए से आबद्ध व वंडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से दीबा नसीम अंडर-14 क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को आदित्य किचन गैलरी ने शुभ आनंद्मम इलेवन को रोमांचक मैच में एक विकेट से मात दी।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में एपीपीपीएल इलेवन ने स्पार्क इलेवन को एक विकेट से पराजित किया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान बी पर खेले गए पहले मैच में शुभ आनंद्म इलेवन ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन बनाए। टीम से दीवांशु पांडे ने 45 रन व अर्पित राय ने 35 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रिषभ व गोविंद ने तीन-तीन व अंबर ने दो को आउट किया।
विज्ञापन


जवाब में आदित्य किचन इलेवन ने 34.5 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में अखंड त्रिपाठी ने 40, आजाद द्विवेदी ने 34 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में यशराज, यशस्वी व विनीत ने दो-दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब गोविंद गुप्ता को चुना गया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान- ए पर खेले गए दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए। टीम से अमृत सचान ने 46 रन व मो. शाद ने 32 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने चार को आउट किया।


जवाब में अपीपीपीएल इलेवन ने 34.3 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अनंत ने 54 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में रिशु व वीर जितेंद्र ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच माधव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed