{"_id":"578fce9a4f1c1b3526c4b806","slug":"the-elderly-couple-clashed-robbers-chased","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से भिड़े वृद्ध दंपति, खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से भिड़े वृद्ध दंपति, खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बर्रा कर्रही रोड स्थित रमेश के घर घुसे बदमाश जानकारी देते रमेश व पत्नी रमादेवी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ। बर्रा में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने जल निगम से रिटायर्ड इंजीनियर रमेश मालवीय (70) और उनकी पत्नी रमादेवी (65) को डंडे से पीट लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग दंपति खून से लथपथ होने के बावजूद बदमाशों से भिड़े रहे। हो-हल्ला मचने पर आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
बर्रा मालवीय विहार निवासी रमेश मालवीय जलनिगम के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। वह पत्नी रमादेवी, बहू रचना और दो साल के पौत्र छोटू के साथ रहते हैं। बेटा प्रतीक बठिंडा रिफाइनरी में इंजीनियर है। रमेश ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े पांच नौकरानी सरोजनी के आने पर दरवाजा खोला। इसके बाद वह कमरे में जाकर लेट गए। इसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश मेनगेट से घर में घुस आए। एक बदमाश ने नौकरानी को पशुओं के कमरे में बंद कर दिया। किचन में मौजूद पत्नी रमादेवी की नजर बदमाशों पर पड़ गई तो शोर मचाया। बदमाश ने डंडा उनके सिर पर दे मारा। आवाज सुनकर वह भी कमरे से बाहर आए तो बदमाश ने उनके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया। इसके बाद भी वह बदमाश से भिड़ गए। पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो पड़ोसी आ गए। इस पर बाहर खड़े बदमाशों के साथी ने भागने की आवाज लगाई और फिर सब भाग निकले। पड़ोसी गुरुदीप के मुताबिक उन्होंने तीन युवकों को भागते हुए देखा था। एसओ तुलसीराम पांडे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
हाईवे के लुटेरों ने 10 लाख का वनस्पति लूटा
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार देर रात लुटेरों ने ट्रक चालक व क्लीनर को धारदार हथियार से घायल करने के बाद हाथ-पैर बांधकर ट्रक में डाल दिया और करीब 10 लाख का वनस्पति लूट लिया। पूरा माल दूसरे ट्रक में लोड करने के बाद बदमाश भाग निकले। चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने क्राइम ब्रांच को घटना के खुलासे की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
मूल रूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कसमड़ा गांव निवासी सुमित (32) और उसके पिता हरिओम कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरसाइतपुर मोहल्ले में रहते हैं। सुमित कानपुर के लाजपत नगर निवासी रमनप्रीत का ट्रक चलाता है और उसके पिता हरिओम उसी ट्रक पर क्लीनर है। पिता- पुत्र मंगलवार शाम किदवई नगर निवासी कारोबारी रमेश मिश्र का करीब 10 लाख कीमत का एक हजार टीन वनस्पति लोड कर लखनऊ के बख्शी तालाब जा रहे थे। वे रात करीब 12 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में कनोडिया पेट्रोल पंप पर रुके। दोनों ने बगल के होटल में खाना खाया और फिर लखनऊ के लिए निकले। चालक सुमित ने बताया कि वे रात करीब एक बजे दही चौकी व सोनिक के बीच पहुंचे थे कि पीछे से एक ट्रक ने ओरवटेक रोक लिया। ट्रक से उतरे करीब 12 बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीटा और धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर ट्रक में डाल दिया। एक बदमाश ने उसके ट्रक की स्टेयरिंग संभाली। वे दही चौकी स्थित रोडवेज बस स्टाप के पास पहुंचे और उसके ट्रक का माल अपने ट्रक पर लाद लिए। इसके बाद उन्हें वहीं छोड़ कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह दोनों ने रस्सी खोली और दही चौकी पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस छानबीन कर रही है।