फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The accused said, the teenager's father had forcibly fed poison

प्रेमिका संग जहर खाने वाले युवक की हालत में सुधार

Tue, 17 Dec 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
The accused said, the teenager's father had forcibly fed poison
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में शनिवार को प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। नाबालिग लड़की के पिता ने युवक पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में हो रहा है। सोमवार को उसकी हालत में सुधार हुआ। होश आने पर उसने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता ने मुंह में जबरन जहरीला पदार्थ डाला था। फिलहाल पुलिस अस्पताल से उसकी छुट्टी होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही योगेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। परिजनों के विरोध के चलते दोनों ने शनिवार सुबह गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। योगेंद्र पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी युवक के परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। वहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी निगरानी के लिए रनियां चौकी से दरोगा शमशेर बहादुर को लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को युवक को होश आया। इस पर दरोगा ने उससे बातचीत की। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी लकड़ी के पिता ने उसके मुंह में जबरन जहरीला पदार्थ डालकर हत्या करने की कोशिश की थी। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। अस्पताल से छुट्टी होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed