फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tempal

पनकी मंदिर में पुरानी व्यवस्था चाहते हैं महंत नृत्य गोपाल दास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
tempal
कानपुर।पनकी मंदिर मामले में दिगंबर अखाड़ा प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास चाहते है कि पनकी मंदिर का काम पहले जैसी व्यवस्था के तहत चले। महंत की ओर से उनके उत्तराधिकारी कमल नयनदास ने कहा है कि मंदिर में किसी भी तरह का विवाद ठीक नहीं है। उन्होंने शुक्रवार को फोन पर बताया कि मंदिर से जुड़े प्रकरण को लेकर दोनों पक्ष उनसे और महाराज जी से मिलकर अपनी बात कह चुके हैं। बताया कि विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने भी महाराज जी से और उनसे मुलाकात करके मंदिर में व्यवस्था स्थापित करने और भक्तों की आस्था पर चोट नहीं पहुँचे इसका अनुरोध किया था। महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने बताया कि महाराज जी बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि मंदिर में किसी तरह पर विवाद हो उनका मानना है कि मंदिर में जो पुरानी व्यवस्था भी तक चली आ रही थी उसी के अनुसार आगे भी वहां काम होना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि महंत जितेंद्र दास को किसी भी तरह से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह जैसे पहले उस पर मंदिर की व्यवस्था में शामिल थे, आगे भी उसी तरह रहेंगे। इस बीच पता चला है कि महंत नृत्य गोपालदास अगले महीने कानपुर आएंगे। उस दौरान वह पनकी मंदिर के मामले को लेकर सभी पक्षों से वार्ता करेंगे और प्रयास करेंगे कि जो पुरानी व्यवस्था चल रही थी उसी के अनुसार आगे भी काम हो। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कानपुर प्रान्त के पदाधिकारियों ने महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयनदास शास्त्री से अयोध्या में मुलाकात किया। शनिवार की सुबह महंत से भी दुबारा मिलेंगे। पिछले दिनों भी परिषद का प्रतिनिधि मंडल महंत से मिलकर जितेन्द्र दास के समर्थन में अयोध्या जाकर मुलाकात किया था। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र दास को आरएसएस का समर्थन भी प्राप्त है। विहिप के प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि पनकी मंदिर मामले को लेकर अयोध्या आए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed