Hardoi: बच्चे के जन्म की खुशी में चल रही थी दावत, हर्ष फायरिंग में किशोरी को लगी गोली
मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में घर में दावत चल रही थी। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक किशोरी को गोली लग गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र में बच्चे के जन्म की खुशी में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी के हाथ में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे शाहाबाद सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव निवासी रामू की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशी में मंगलवार की शाम दावत का आयोजन किया गया। इसमें आस-पास व रिश्तेदार शामिल होने आए थे। वहीं गांव निवासी शिववीर सिंह की बेटी सुहानी सिंह (14) भी दावत में गई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक दावत में खाना खाने के बाद महिलाएं व बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे। सुहानी भी साथ में डांस कर रही थी। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। इसमें सुहानी के दाएं हाथ में गोली जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुहानी के गोली लगने से मौके पर भगदड़ मच गई।
परिजन उसे आनन- फानन से शाहाबाद सीएचसी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।