Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight doctors found absent from OPD during surprise inspection

Hardoi News: औचक निरीक्षण में ओपीडी से गायब मिले आठ डॉक्टर

Tue, 03 Nov 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight doctors found absent from OPD during surprise inspection
फोटो- 32- निरीक्षण के दौरान आर्थो विभाग में डॉक्टर से जानकारी लेते प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई।
- थमाया नोटिस, प्रधानाचार्य ने ओपीडी से महिला अस्पताल तक देखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

- अनुपस्थित डॉक्टरों से मांगा गया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मंगलवार की सुबह प्रधानाचार्य के निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल से लेकर पुरुष अस्पताल की ओपीडी में कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले। ओपीडी खुले पौन घंटे बीतने के बाद भी अलग-अलग विभागों के आठ डॉक्टर न मिलने पर प्रधानाचार्य ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सरे विभाग, ब्लड बैंक और फार्मेसी की व्यवस्थाएं देखीं। जहां कर्मचारी मौजूद मिले। इसके बाद ओपीडी इमारत में संचालित मेडिसिन, हड्डी रोग, मनोचिकित्सा, फैमिली मेडिसिन, आयुष विंग, एनसीडी, पीडियाट्रिक और सर्जरी विभाग की ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति के साथ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी परखी।
विज्ञापन

ओपीडी में बाल विभाग के चार डॉक्टर अनुपस्थित मिले और सिर्फ जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मिले। इसी प्रकार नाक, कान, गला विभाग के डॉक्टर और सर्जरी विभाग के डॉक्टर भी ओपीडी में मौजूद नहीं मिले। यहां से निकल कर प्रधानाचार्य महिला अस्पताल की ओपीडी भी पहुंचे, वहां भी दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इस तरह अलग-अलग विभागों में कुल आठ डॉक्टर गैरहाजिरी रहे। प्रधानाचार्य ने अनुपस्थित डॉक्टरों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहने और मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अचानक हुए निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed