Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The CMS was not occupying the new office, so the principal had the old one locked

Hardoi News: नए कार्यालय में नहीं बैठ रहे थे सीएमएस, प्रधानाचार्य ने पुराने में डलवा दिया ताला

Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The CMS was not occupying the new office, so the principal had the old one locked
फोटो- 28- मेडिकल कॉलेज ​स्थित सीएमएस का वर्तमान कार्यालय। संवाद
- सीएमएस नए कार्यालय में बैठने के इच्छुक नहीं, नए आईपीडी भवन में पांचवीं मंजिल पर है कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं के बीच मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और प्रधानाचार्य के बीच विवाद तूल पकड़ गया है। प्रधानाचार्य डाॅ. जेबी गोगोई ने मंगलवार सुबह सीएमएस कार्यालय में ताला जड़वा दिया। उन्हें आईपीडी भवन में बनाए गए नए कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. आदित्य झींगरन ने पुराने अभिलेख कार्यालय में रखे होने और लिपिक के दिव्यांग होने का हवाला देकर नए कार्यालय में बैठने से इन्कार कर दिया। इसके कुछ देर बाद सीएमएस कार्यालय का ताला खोल दिया गया।
पुराने जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। हालांकि इसका एकेडमिक हिस्सा गौराडांडा में बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद परिसर में नए भवनों का निर्माण हो रहा है। पुराने ओपीडी भवन में सीएमएस का कार्यालय भी है। इस भवन की मरम्मत होनी है। परिसर में बने 160 बेड के नए आईपीडी भवन की पांचवीं मंजिल पर प्रधानाचार्य, सीएमएस के साथ ही कर्मचारियों के कार्यालय भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस समेत कई कर्मचारी और अधिकारी नए भवन में बैठने के इच्छुक नहीं हैं। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे प्रधानाचार्य डाॅ. जेबी गोगोई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुरानी ओपीडी में स्थित कार्यालय में सीएमएस मौजूद नहीं थे। जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि मरीजों के उपचार और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राउंड पर हैं। इस पर प्रधानाचार्य ने नाराजगी जताते हुए कार्यालय में ताला लगवा दिया। प्रधानाचार्य का कहना है कि सीएमएस को नए कार्यालय में बैठना चाहिए। सीएमएस का कहना है कि कार्यालय में महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख रखे हैं। इन्हें शिफ्ट कराए बिना कार्यालय छोड़ना ठीक नहीं। इसके बाद ताला खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सीढि़यां चढ़ने में दिव्यांग लिपिक को होगी परेशानी
सीएमएस कार्यालय में एक लिपिक दिव्यांग हैं। जबकि, आईपीडी भवन में सीएमएस कार्यालय के ऊपर लिपिकों के लिए स्थान बनाया गया है। यहां तक जाने के लिए सीढि़यां बनी हुई हैं। अब ऐसे में सीढि़यां चढ़ने में पैरों से दिव्यांग लिपिक को परेशानी होगी और बार-बार सीएमएस तक आना जाना भी संभव नहीं होगा। सीएमएस ने इस परेशानी के बारे में भी बताया। साथ ही मरीज और तीमारदारों को भी उन तक पहुंचने में परेशानी की बात कही। उधर, दोनों अधिकारियों के बीच कार्यालय को लेकर अलग-अलग तर्क सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

फोटो- 28- मेडिकल कॉलेज स्थित सीएमएस का वर्तमान कार्यालय। संवाद

फोटो- 28- मेडिकल कॉलेज स्थित सीएमएस का वर्तमान कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed