{"_id":"6aea2374279e386e830c936b","slug":"notices-issued-to-33-centre-in-charges-for-negligence-and-absence-during-procurement-operations-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159571-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खरीद में लापरवाही और गैरहाजिरी पर 33 केंद्र प्रभारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खरीद में लापरवाही और गैरहाजिरी पर 33 केंद्र प्रभारियों को नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। धान खरीद में लापरवाही और बैठक में गैरहाजिरी पर सदर एसडीएम गुलाब चंद्र ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 33 खरीद केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए हैं। सभी से साक्ष्य सहित जवाब तलब किया है।
एसडीएम ने मंगलवार को तहसील में खरीद केंद्र प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में धान खरीद की स्थिति की समीक्षा की। बताया कि तहसील क्षेत्र में में 53 धान खरीद केंद्र संचालित हैं। प्रभारियों की तरफ से अब तक की गई खरीद की जानकारी ली गई। पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस के खरीद केंद्रों पर धान की कम खरीद पर नाराजगी जाहिर की गई। किसानों से धान खरीद शासन की गाइडलाइन के अनुसार करने के निर्देश दिए गए।
कम खरीद पर 25 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं बैठक में गैरहाजिरी पर बी-पैक्स कोटरा, बी-पैक्स पहेलिया प्रथम और द्वितीय, बी-पैक्स सरैया, बी-पैक्स गोवर्धनपुर, यूपीएसएस नयागांव प्रथम और द्वितीय, यूपीएसएस बघाई एट नयागांव के केंद्र प्रभारी गैरहाजिरी रहे। इन केंद्र प्रभारियों से भी जवाब तलब किया गया है। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पवन कुमार गंगवार, मंडी सचिव मलखान सिंह सहित मंडी स्थित 27 केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।