{"_id":"677eb2053b19b615600f4b30","slug":"teachers-club-won-exhibition-cricket-tournament-etawa-news-c-216-1-etw1002-120103-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टीचर्स क्लब ने जीता नुमाइश क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टीचर्स क्लब ने जीता नुमाइश क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
:प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते डी
- फोटो : :प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते डीपीएस चेयरमैन विवेक यादव ।
इटावा। महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। फाइनल मुकाबले में टीचर्स क्लब ने मोतीझील क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट में जनपद की 12 टीमों ने भाग लिया। टीचर क्लब के कप्तान विपिन चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीचर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनूप के शानदार 73 रन, गौरव पाठक के 42 रन तथा विपिन ठाकुर के 38 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोतीझील क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश ने दो विकेट, निशांत, अजय और आशीष यादव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मोतीझील क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 169 रन ही बना सकी जिसमें ओम और नवीन ने 35-35 रन, निशांत ने 24, अभिषेक ने 22 रन बनाए।
टीचर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव पाठक ने 3 विकेट, मोहित और सलमान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि एसएसजीआई एवं डीपीएस चेयरमैन विवेक यादव ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य विशन चंद्र अग्रवाल, शांति स्वरूप पाठक, सईद नकवी तथा धर्मेंद्र बंसल ने मुख्य अतिथि विवेक यादव का स्वागत एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायरिंग सौरभ पाठक तथा गौरव सोनी ने की। स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह मधु ने की। मैच के दौरान कपिल चतुर्वेदी, कुलदीप यादव, रिशी दुबे आदि लोग उपस्थित थे। बीएसए डॉ. राजेश कुमार, जिला पीटीआई प्रमिला पाठक, ब्लॉक पीटीआई राजेश जादौन, अवधेश सिंह राठौर, अर्चना चौधरी समेत कई शिक्षकों ने टीम को बधाई दी।