फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teacher suspended for uprooting CCTV cameras of BSA office in Kannauj

UP: कन्नौज में बीएसए कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे उखाड़ने में शिक्षक निलंबित, औरैया के सहायक अध्यापक पर गिरी गाज

Sun, 10 Mar 2024 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2024 09:50 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने कन्नौज में बीएसए कार्यालय में 29 फरवरी को एक बाबू को घूस लेते हुए पकड़ा था। छापेमारी के दौरान सबूत मिटाने के लिए वह बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ते दिखे। मामले का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद औरैया के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Teacher suspended for uprooting CCTV cameras of BSA office in Kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में 29 फरवरी को एंटी करप्शन टीम ने एक बाबू को घूस लेते हुए पकड़ा था। इसी दौरान औरैया में तैनात एक शिक्षक कागजों में हाजिरी दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई के दौरान कन्नौज बीएसए कार्यालय में मौजूद मिले थे। छापेमारी के दौरान सबूत मिटाने के लिए वह बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ते दिखे। मामले का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद औरैया के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में कन्नौज बीएसए उपासना रानी वर्मा की ओर से जुटाए गए वीडियो व अन्य साक्ष्य के बाद औरैया बीएसए को पत्राचार करते हुए पूरा मामला बताया गया। उस दिन वह बिना अवकाश लिए स्कूल से गायब थे। बीएसए को मिले वीडियो फुटेज में जिले के शिक्षक की पहचान सहार ब्लाॅक के झबरा प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक पंकज कुमार के रूप में हुई। इसके बाद औरैया बीएसए अनिल कुमार ने पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। बीएसए ने औरैया खंड शिक्षा अधिकारी को 15 दिन के अंदर जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कन्नौज बीएसए की ओर से सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ने के मामले में मुहैया कराए गए वीडियो में सहार ब्लाॅक के झबरा परिषदीय स्कूल के शिक्षक पंकज कुमार दिखे हैं। वह बिना सूचना के कन्नौज गए थे। उनकी कार्यशैली अमान्य संगठन से जुड़कर, बतौर शिक्षक के कार्य से इतर पाई गई है। इसे देखते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।- अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed