फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher brutally slaps five year old girl

Unnao: पांच साल की बच्ची को पीटने का मामला, बीएसए ने शिक्षिका को किया निलंबित, शिक्षामित्र पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jul 2022 07:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सरकारी स्कूल में टीचर ने पांच साल की मासूम बच्ची की होमवर्क न करने की वजह से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Teacher brutally slaps five year old girl
बच्ची की पिटाई करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में असोहा ब्लॉक के इस्लाम नगर प्राथमिक विद्यालय में छात्रा को बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर बीएसए ने प्रधान शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। शिक्षामित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा तीन की छात्रा को शिक्षमित्र सुशील कुमारी ने शोर मचाने पर पीट दिया था। इसका वीडियो वायरल हो गया था।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर बीएसए संजय तिवारी के निर्देश पर बीईओ विनय कुमार ने स्कूल पहुंचकर जांच की। शिक्षामित्र सुशील कुमारी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बीएसए ने प्रधान शिक्षिका ईशा यादव को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इस्लाम नगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने होमवर्क पूरा न करने पर पांच साल की छात्रा की पिटाई कर दी। चेहरे पर निशान देख परिजनों ने स्कूल की प्रधान शिक्षिका से शिकायत की।

विज्ञापन

छात्रा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में शिक्षा मित्र छात्रा के बाल बार-बार खींचती और दोनों तरफ गाल पर तमाचे मारते दिख रही है। वीडियो नौ जुलाई का बताया जा रहा है। बेसिक शिक्षाधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। उसी के आधार पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed