{"_id":"6aeb5a79b68e53844a0bf4cb","slug":"kanpur-man-held-captive-and-left-bloodied-by-assailants-condition-critical-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर, एक गिरफ्तार
Wed, 04 Nov 2026 11:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी में त्रिमूर्ति मंदिर के पास प्लाॅट के दिए गए पैसे मांगने पर एटीएम हैकर ने युवक को घर में बंधक बनाकर अपने साथियों संग जमकर पीटा। सरिया, लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल का हैलट में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जाजमऊ जेके कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुभाष रोड निवासी मनीष द्विवेदी उर्फ टीटू पंडित से प्लाॅट खरीदने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। प्लॉट न दिला पाने पर रुपये मांगने पर टीटू टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि टीटू ने रविवार रात उसे रुपये देने के लिए घर बुलाया। वहां एटीएम हैकर मनीष द्विवेदी उर्फ टीटू पंडित, टॉप 10 अपराधी साहिल ठाकुर, सोनू शर्मा उर्फ गांधी, तुषार शर्मा, प्रदीप शर्मा उर्फ मंडोले, यश द्विवेदी व पांच अज्ञात ने गालीगलौज की। घर में बंधक बनाकर पीटा।
धारदार हथियार से हमला किया जिससे गौरव के सिर के बांई तरफ घाव हो गया। हैलट में उसे 14 टांके लगाए गए। घटना के दौरान जाम भी लग गया था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनू शर्मा उर्फ गांधी को बुधवार को सुभाष रोड से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
टीटू और साहिल के खिलाफ कई मामले
आरोपी मनीष उर्फ टीटू पंडित एटीएम हैकर है। उसके खिलाफ चकेरी थाने के अलावा कई राज्यों में एटीएम से चोरी के मामले दर्ज हैं। उसका एक गैंग भी रजिस्टर्ड है। वहीं, साहिल ठाकुर पर हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में उसको चकेरी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।