{"_id":"68daf530c2ebb4d5e10a51e0","slug":"tanveer-sanga-to-showcase-his-spin-bowling-skills-says-he-will-give-india-a-tough-challenge-kanpur-news-c-362-1-ka11003-132305-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे तनवीर सांघा, बोले - भारत को देंगे कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे तनवीर सांघा, बोले - भारत को देंगे कड़ी टक्कर
विज्ञापन
कानपुर। वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के लेग स्पिनर तनवीर सांघा आकर्षण का केंद्र होंगे। तनवीर ने हिंदी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देकर सभी को चौंका दिया। भारतीय मूल के तनवीर के पिता जोगा सिंह पंजाब में जालंधर के रहीमपुर गांव निवासी हैं और सिडनी में टैक्सी ड्राइवर हैं।
उनकी मां उपजीत सिंह अकाउंटेंट के तौर पर काम करती हैं। कठिन परिस्थितियों से जूझकर तनवीर ने क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई और अब ग्रीनपार्क में भारत के खिलाफ अपनी फिरकी का जादू बिखेरने को तैयार हैं। सिडनी थंडर की ओर से खेल चुके इस स्पिनर ने 2020 अंडर-19 विश्वकप में 15 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं।
भारतीय खिलाड़ियों से भरी टीम के खिलाफ मुकाबले को लेकर तनवीर ने कहा भले ही भारतीय टीम मजबूत है लेकिन हमारी तैयारियां पूरी हैं। परिस्थितियां जरूर भारत के अनुकूल होंगी पर हम कड़ी टक्कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि चाहे पिच लाल मिट्टी की हो या काली मिट्टी की फर्क नहीं पड़ता। हम पूरी तैयारी के साथ उतरे हैं और जीत के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।