{"_id":"58498da14f1c1b24344494a4","slug":"suicide-consuming-poison-in-detention","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में जहर खाकर की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में जहर खाकर की खुदकुशी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:15 PM IST
सार
मोहम्मदाबाद कोतवाली के हवालात में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पकड़ा था
युवक बोला, पुलिस की पिटाई से आहत होकर खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छेड़छाड़ के आरोप में पकडे़ गए युवक ने फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद कोतवाली के हवालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का आरोप है कि हवालात में पुलिस ने जमकर पीटा। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खाया। वह चूहे मारने के लिए जहरीली दवा जेब में रखा था।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी राहुल पर उसके पड़ोस की किशोरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जबकि राहुल का कहना था कि किशोरी ने उस पर पानी फेक दिया था। इससे गुस्सा होकर उसने किशोरी को थप्पड़ मार दिया। इस पर किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। पुलिस रात करीब 12 बजे राहुल को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
आरोप है कि यहां उसकी पिटाई की गई। छेड़छाड़ के आरोप और पुलिस की पिटाई से आहत राहुल ने जेब में रखी चूके मारने की दवा खा ली। यह देख पुलिसकर्मियों के हांथ पांव फूल गए। आनन- फानन में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचे और दरोगा ललित कुमार व डा.अशोक कुमार से स्थिति की जानकारी ली। राहुल ने बताया कि बुधवार शाम वह बाजार से चूहा मारने की दवा खरीद कर लाया था और उसे जेब में रखा था। रात में पुलिस उसे उठा लाई और दवा उसकी जेब में रखी रह गई थी, जिसे उसने खा लिया था।