फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Submarine, missile equipment to be built in Kanpur

कानपुर में बनेंगे पनडुब्बी, मिसाइल के उपकरण, बिल्हौर में उत्पादन यूनिट लगाने की तैयारी

Sat, 06 Feb 2021 08:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Feb 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
Submarine, missile equipment to be built in Kanpur
पनडुब्बी की सांकेतिक तस्वीर
बिल्हौर में आने वाले समय में सबमरीन (पनडुब्बी), मिसाइल, एयरोस्पेस में इस्तेमाल में आने वाले कंपोजिट मैटीरियल के उपकरण बनेंगे। युवा उद्यमी तन्मय तिवारी ने शुक्रवार को बंगलुरू में एयरो इंडिया शो 2021 के दौरान उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट अथारिटी (यूपीईआईडीए) के साथ एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन


उनकी कंपनी अपने फेज दो के तहत बिल्हौर में उत्पादन यूनिट लगाएगी। इसमें 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। तन्मय ने यूनाइटेड किंगडम की स्वांसी यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस में एमटेक किया है। पांडव नगर में रहने वाले तन्मय ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2020 को डेटम एडवांस कंपोजिट नाम की कंपनी की स्थापना की जो इंजीनियरिंग और डिजाइन के क्षेत्र में काम कर रही है।
विज्ञापन


कंपोजिट मैटीरियल का इस्तेमाल एयरोस्पेस सेक्टर, डिफेंस के अलावा आटोमोटिव सेक्टर में किया जाता है। कंपोजिट मैटीरियल का इस्तेमाल एयरोस्पेस, सबमरीन, विंड टरबाइन बनाने में किया जाता है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास बिल्हौर में एक बीघा से अधिक जमीन है। और जमीन के लिए यूपीईआईडीए के अफसरों के साथ बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed