फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sub-inspector accused of demanding bribe, video viral

Farrukhabad: दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल, एसओ ने नकारा

Wed, 24 Jul 2024 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 06:54 PM IST
सार

Farrukhabad News: दरोगा पर दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। 

विज्ञापन
Sub-inspector accused of demanding bribe, video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मानहानि के मुकदमे में आख्या लगाने के नाम पर युवक ने दरोगा पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर कोतवाली के मोहल्ला नितगंजा निवासी एक युवक ने मोहल्ले के अमित शुक्ला के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कोर्ट ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस से आख्या मांगी थी।
विज्ञापन


एसओ जेपी शर्मा ने आख्या देने के लिए घुमना चौकी इंचार्ज आशु को आदेश दिए थे। चौकी इंचार्ज ने आख्या कोर्ट में भेज दी। चौकी पर दूसरे दरोगा विभूति प्रसाद की भी तैनाती है। वादी युवक का विभूति प्रसाद से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वादी युवक ने विभूति प्रसाद पर दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रुपये नहीं देने पर कोर्ट में भेजी आख्या में युवक के खिलाफ रिपोर्ट लगा दी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। वादी युवक का अमित शुक्ला से विवाद चल रहा है। आख्या मनमाफिक नहीं देने पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed