{"_id":"63305dde4eabd75dbc1ab19d","slug":"students-protested-by-playing-bean-in-front-of-the-principal-s-photo-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजा जताया विरोध, कम मेरिट वाले छात्रों के प्रवेश की मांग को दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजा जताया विरोध, कम मेरिट वाले छात्रों के प्रवेश की मांग को दोहराया
Sun, 25 Sep 2022 07:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:27 PM IST
सार
पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में छात्रों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजाई। बता दें कि छात्र कम मेरिट वाले छात्रों के प्रवेश, सीटें बढ़ाने के साथ ही सेक्शन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक लाट तिराहे पर प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजाते छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में 60 से 70 फीसदी अंक वाले छात्रों के दाखिले के लिए संर्घषरत छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन के चौथे दिन प्राचार्य की फोटो के सामने बीन बजाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। अशोक लाट तिराहे पर दो सेक्शन बढ़ाने की मांग को लेकर पंडित जेएन डिग्री कॉलेज के छात्र नेता अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
अनशनकारी छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में एक हजार छात्रों के प्रवेश की क्षमता है। पिछले शिक्षा सत्र में प्राचार्य ने मूल सीट 720 के अलावा दो सेक्शन भी बढ़ाए थे। इसका मांग पत्र विश्वविद्यालय को भेजा था। इस सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा बीए प्रथम वर्ष सेमेस्टर में 600 सीट निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इससे कम मेरिट वाले छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश पाने से वंचित रह जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान शनी पटेल, रोशन, हिमांशु, रचित गिरी, श्याम बिहारी, अमित, साहिल पटेल, अभिषेक, नीलेंद्र आदि अनशनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन