फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students got the vaccine, inspired their colleagues

छात्रों ने एक-दूसरे को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students got the vaccine, inspired their colleagues
अकबरपुर इंटर कालेज में वैक्सीन लगवाता छात्र। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में किशोरों के वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन अकबरपुर इंटर कालेज के छात्रों ने वैक्सीन लगवाकर साथियों को भी प्रेरित किया। वैक्सीन लगवाने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य ने दो दिन का अवकाश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे अकबरपुर इंटर कालेज में वैक्सीनेशन शुरू हो गया। यहां ऑनस्पॉट पंजीकरण भी किया गया। इसी तरह डेरापुर के गुड्डा देवी नरेंद्र द्विवेदी महाविद्यालय में भी छात्रों को वैक्सीन लगाई गई। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई थी। मंगलवार को 201 छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन हुआ। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पहले 20 कालेज में वैक्सीन लग रही थी। मंगलवार को यह संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है।
विज्ञापन

श्री शंभू नाथ में 48 छात्र-छात्राओं को दी पहली डोज
मुंगीसापुर। श्री शंभू नाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में 48 छात्र छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। शिविर में एएनएम प्रतिभा पाल, आशा सुदामा देवी व आशा सुमनलता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिरता देवी व सहायिका संध्या कटिहार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शिक्षकों का नहीं मिला सहयोग, डीएम को कराया अवगत
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शिवसहाय इंटर कालेज फरहदपुर कौरु में 128, मुंगीलाल इंटर कालेज बद्दापुरवा में 50 किशोरों का टीकाकरण किया गया। विवेकानंद इंटर कालेज कसोलर में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग न किए जाने से 30 किशोरों का ही टीकाकरण हो सका। शिक्षकों द्वारा सहयोग न किए जाने की जानकारी डीएम व सीएमओ को दे दी है। (संवाद)

-----
डीएम ने पांच हजार वैक्सीन लगाने का दिया लक्ष्य
डीएम जेपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन पांच हजार किशोरों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य दिया है। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र जतराया ने डीएम को बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक 2204 बच्चों को वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed