फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   students allows in neet examination after intensive check

NEET: फुल शर्ट को काटकर बनाया हाफ, उतरवाया बुर्का, इसके बाद ही मिली एंट्री

Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
students allows in neet examination after intensive check
जूते और माला उतारता छात्र - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को शहर के भी 25 केंद्रों पर हुआ। सूचना के बाद भी फुल आस्तीन की शर्ट पहनकर पहुंचे छात्रों की शर्ट कैंची से काटकर हाफ कर दी गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। इसी तरह जूता और बुर्का भी उतरवाकर अंदर जाने दिया गया। कुछ छात्र प्रिंटेड टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे, उन्हें वापस भेजकर बदलकर आने को कहा गया। शहर में पंजीकृत 17524 छात्रों में दो प्रतिशत (करीब 350) ने परीक्षा नहीं दी। 
विज्ञापन



परीक्षा के नोडल अफसर पूर्णचंद्र विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य भाष्कर गैंटी ने बताया कि परीक्षा सुबह दस से एक बजे तक थी। साढ़े नौ बजे तक पहुंचने वाले छात्रों को ही एंट्री दी गई। अलग-अलग चार केंद्रों पर साढ़े नौ बजे के बाद पहुंचने वाले सात छात्रों को अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि बुर्का, कृपाण, कड़ा पहनकर जो छात्र 8:30 से पहले परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे थे, उन्हीं का बुर्का आदि उतरवाया गया। क्योंकि पहले सूचना जारी कर दी गई थी कि ऐसे छात्र 8:30 तक केंद्र पहुंच जाए ताकि उनकी ठीक से चेकिंग हो सके। 
विज्ञापन



हाथ टूटने के कारण पड़ी थी प्लेट, बमुश्किल मिला प्रवेश
कल्याणपुर स्थित गुरुनानक मॉडर्न स्कूल में केशवपुरम के अक्षत सानिध्य को बड़ी मुश्किल से प्रवेश मिला। अक्षत पिछली साल ट्रेन से गिर गए थे, उनका दाहिना हाथ टूट गया था। हाथ में प्लेट डाली गई थी। अक्षत जब परीक्षा केंद्र पहुंचे तो मेटल डिटेक्टर में चेकिंग के बाद उन्हें रोक लिया गया। पिता शिशिर श्रीवास्तव ने पूरा घटनाक्रम बताया तब जाकर उसे प्रवेश मिला। शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर दो शिक्षकों ने बेटे और उनसे अभद्रता भी की। वे इसकी शिकायत सीबीएसई से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed