फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Strike in etawah saifai medical college

सैफई मेडिकल कॉलेज में फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, हड़ताल से मरीज-तीमारदार परेशान

Wed, 17 Oct 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Strike in etawah saifai medical college
कुलपति के ऑफिस का घेराव किया
यूपी के इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने बुधवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल की वजह से इलाज कराने आए मरीज और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इटावा सैफई मेडिकल कालेज में भूतपूर्व कल्याण सैनिक निगम एजेंसी ठेका कर्मचारियों का समय से भुगतान नहीं कर रही है।दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। इसको लेकर नाराज ठेका कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। साथ ही कुलपति के ऑफिस का घेराव किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मांग है कि सभी को सीधे अस्पताल से वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। वही, हड़ताल से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के गुस्से की जानकारी के बाद भी कॉलेज के कुलपति नहीं पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन मामले को शांत कराने में जुटा है। कॉलेज में ढाई सौ से अधिक ठेका कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिसमें वार्ड ब्वॉय, सफाईकर्मी, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed