फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Son in law shot daughter in front of mother in Farrukhabad, there used to be a dispute over alcohol

Farrukhabad: मां के सामने दामाद ने बेटी को मारी गोलियां! आठ माह बाद आई थी पत्नी, शराब को लेकर होता था विवाद

Wed, 15 Feb 2023 10:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:52 PM IST
सार

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी सास के सामने ही गोलियां मारी हैं। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

विज्ञापन
Son in law shot daughter in front of mother in Farrukhabad, there used to be a dispute over alcohol
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मां के सामने दामाद ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी बाइक से फरार हो गया। पति से शराब पीने और अवैध संबंधों को लेकर विवाद होता था। आठ माह बाद मां के साथ यहां आई थी। एसपी ने मौका मुआयना कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव गुचलियाई निवासी पुष्पा देवी ने अपनी बेटी ज्योति यादव (34) की शादी चार साल पहले मेरापुर थाने के गांव दहिलिया निवासी उपेंद्र यादव उर्फ भंवरपाल के साथ की थी। उपेंद्र शराब का आदी थी। ज्योति को कुछ दिन बाद ही उसके अवैध संबंधों के बारे में भी पता चल गया।
विज्ञापन

इसी के चलते दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद पति-पत्नी शहर के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी रावेंद्र मिश्रा के मकान में किराए पर रहने लगे। उसके एक तीन साल का बेटा यश भी है। विवाद बढ़ने पर करीब आठ माह पहले ज्योति को उसकी मां अपने साथ जयपुर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपेंद्र से बात कर पहुंची थी ज्योति
दोनों एक साथ फैक्ट्री में काम करने लगी। कई दिन से उपेंद्र ज्योति और सास पुष्पा को फोन करके किसी तरह से परेशान न करने की बात कहकर आने के लिए कह रहा था। उपेंद्र की बात पर विश्वास कर पुष्पा मंगलवार को ज्योति के साथ मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली पहुंची।

ज्योति नहीं चाहती थी जाना
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ज्योति अपनी मां के साथ वापस जाने के लिए तैयार हो गई। कुछ देर विवाद के बाद उपेंद्र ने बस अड्डा तक बाइक से छोड़ने की बात कही। उपेंद्र ने बेटे को बाइक पर बैठा लिया। ज्योति उसके साथ जाना नहीं चाहती थी। वह चबूतरे पर खड़ी रही। पास में ही उसकी मां खड़ी थी।

पहली गोली पेट और दूसरी सीने में मारी
इसी दौरान उपेंद्र ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। पहली गोली पेट में लगी। तुरंत दूसरी गोली सीने में मार दी। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह पहुंचे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पहुंचकर आसपास का क्षेत्र सील करवा दिया।

एसपी ने बनाई टीमें
फोरेंसिक टीम ने जांच की। सर्विलांस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

ज्योति के साथ हुई थी दूसरी शादी
ज्योति की मां पुष्पा ने बताया कि उपेंद्र की पहले शादी हो चुकी थी। उससे मुकदमावाजी चल रही है। इसी दौरान ज्योति से शादी कर दी। मगर उसने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया। वह कुछ कमाता भी नहीं था। बेटी काफी परेशान रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed