फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganpati Bappa Morya, come back soon next year...

Farrukhabad News: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Mon, 21 Sep 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come back soon next year...
फर्रुखाबाद। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ... जयकारों के साथ भजन कीर्तन, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। पांचाल घाट पर गंगा किनारे देर शाम तक 100 से अधिक प्रतिमाओं का भूविसर्जन किया गया। रास्ते में फूलों की वर्षा होती रही। गजानन के रथों से सेवादार प्रसाद वितरित करते चल रहे थे। कई स्थानों पर विदाई के समय सात दिन से सेवा कर रही महिला भक्तों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड, साहबगंज चौराहा, लोहाई रोड, बीबीगंज, रेलवे रोड आदि पर रखीं प्रतिमाओं की दिन पर विसर्जन यात्राएं निकलती रहीं। रविवार को बाजार बंद होने की वजह से कम भीड़भाड़ के चलते भक्तों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हुई। शहर से सटे गांव आमिलपुर, खानपुर, चांदपुर, अमेठी कोहना आदि से भी प्रतिमाओं की यात्राएं धूमधाम से पांचाल घाट पहुंची। पुलिस ने जेसीबी से पहले ही काफी गड्ढे करवा लिए थेे। उसी में देर शाम तक पूजन व विसर्जन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


----------------
फोटो-32, विसर्जन के लिए भगवान गजानन की प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु। संवाद

कार और रिक्शे से गंगा किनारे पहुंचे गजानन
कंपिल। गणेश महोत्सव के सातवें दिन अटैना गंगा घाट तक गणपति विसर्जन यात्राओं की धूम रही। अबीर गुलाल की धूम रही। प्रतिमाओं को कोई रिक्शे पर लेकर जा रहा था तो कोई कार से घाट पर पहुंचा। गजानन के कान में मनौती मांगकर भक्तों ने प्रतिमाओं का भूविसर्जन किया। रामलीला ग्राउंड व गंगा रोड पर भक्तों की खासी भीड़ रही। ढोल-नगाड़ों पर लोग डांस करते चल रहे थे। कई बार जाम के हालात बने। पुलिस के खासे प्रबंध रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
फोटो-33, विध्नहर्ता की प्रतिमा को विर्सजर्न के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गाजे-बाजे संग निकली विसर्जन शोभायात्रा
मोहम्मदाबाद। रविवार को गणेश महोत्सव के सातवें दिन गणपति बप्पा मोरया उद्घोष के साथ विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। 15वें महोत्सव में रखी प्रतिमा का पूजन, आरती के बाद रथ पर सवार किया गया। इसके बाद अबीर गुलाल की धूम, डीजे की धुन पर महिला-पुरुष भक्तजन नाचते गाते चल रहे थे। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई। कई स्थानों पर स्वागत और आरती उतारी। कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र स्वर्णकार, नरसिंह वर्मा, ब्रजेश दुबे, राजेश वर्मा, गोविंद वर्मा, भूरे पाल और विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुरक्षा में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। (संवाद)

----------------------
फोटो-34, भगवान गजानन की आरती में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: जागरुक पाठक
श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में प्रभु राम का राज्याभिषेक
फर्रुखाबाद। श्रीरंगेश्वर महादेव मंदिर स्थित गणेश पंडाल में प्रभु राम का राज्याभिषेक महोत्सव धूमधाम, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से किया गया। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा... चौपाई के साथ ही श्रीराम का विधि-विधान से राज्याभिषेक हुआ। इसके बाद आरती उतारी गई। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने परिवार सहित दर्शन किए। इनके अलावा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी, नवीन मिश्रा, गौरव मिश्रा (बंटी), राजेंद्र दीक्षित, नरेंद्र नाथ मिश्रा, प्रीति तिवारी, रंजना अरोड़ा, संजू भारद्वाज, वंदना शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed