{"_id":"5926a6e84f1c1b2144536dc6","slug":"sixty-days-of-yogi-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"60 दिन की योगी सरकार में ये रहे 10 बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 दिन की योगी सरकार में ये रहे 10 बड़े फैसले
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 26 May 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली योगी सरकार के 60 दिन पूरे हो गए हैं। सबका साथ, सबका विकास के वादे के साथ 19 मार्च को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ ने 60 दिन में कई ऐसे फैसले लिए जिनसे यूपी की सूरत जरूर बदली लेकिन ताबड़तोड़ अापराधिक वारादातों की वजह से यूपी की भाजपा सरकार खूब चर्चा में भी रही।
सीएम योगी आदित्यनाथ
कर्जमाफी पर लगी मोहर
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफी पर मोहर लगा दी. इस फैसले से राज्य के सवा दो करोड़ किसानों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है। इससे यूपी सरकार के खजाने पर 36 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ा, लेकिन सरकार का दावा है कि वह इस कमी को बिना कोई टैक्स बढ़ाए पूरा करने में सक्षम है।

महापुरुषों के नाम पर छुट्टियों की व्यवस्था बदली
योगी आदित्यनाथ ने महापुरुषों के नाम पर छुट्टियों की व्यवस्था को बदल कर रख दिया। सरकार ने छुट्टी को रद्द कर महापुरुषों के जन्मदिन पर समारोह आयोजन का ऐलान किया है। इस दिन स्कूल में समारोह का आयोजन कर बच्चों को महापुरुषों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। यही नहीं दफ्तरों में भी इस तरह के आयोजन होंगे।

बूचड़खानों पर कार्रवाई
घोषणापत्र के वादे को पूरा करते हुए योगी सरकार ने यूपी में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। सरकार की ही इस सख्ती का असर है कि यूपी में 26 अवैध बूचड़खाने बंद किए गए।यही नहीं हजारों की संख्या में बिना मानकों के चल रहे बूचड़खाने और मीट की दुकानें अब मानकों को पूरा करती दिख रही हैं।

टास्क फोर्स का गठन
भू-माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। तीन स्तर पर बनाई जाने वाली ये टास्क फोर्स प्रदेश भर में जमीनों पर अवैध कब्जे चिन्हित करने के साथ ही भू-माफियाओं की भी लिस्ट तैयार कर रही है।