पेट में भीषण दर्द होने और फूलने की शिकायत पर रीना औरैया के एक हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। अल्ट्रासाउंड होने पर जो दिखा वह चौंकाने वाला था। डॉक्टरों ने आनन-फानन ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। ऑपरेशन के बाद उसके पेट से जो निकला उसे देखकर सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।
{"_id":"5924916b4f1c1ba93e536198","slug":"repressive-syndrome-disease-operated-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी मानसिक बीमारी जो सीधा पेट में बना लेती है घर, ऑपरेशन के बाद चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ऐसी मानसिक बीमारी जो सीधा पेट में बना लेती है घर, ऑपरेशन के बाद चौंकाने वाला खुलासा
गोपाल शंकर पोरवाल/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 25 May 2017 09:22 AM IST
ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती रीना और पास में खड़ी डॉक्टर्स की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस औरत के पेट से निकला कुछ ऐसा जिसे देखकर सभी हैरान
अस्पताल में भर्ती रीना
दरअसल औरैया जिले के दिबियापुर में रेपेन्जल सिंड्रोम बीमारी से ग्रसित महिला का ऑपरेशन किया गया।एशिया में इस तरह का यह 121 वां ऑपरेशन है। 20 मई को गौरी गंगा प्रसाद औरैया के रहने वाले चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी रीना (40) पेट फूलने और भयंकर दर्द की शिकायत पर कृष्णा मेडिकल सेंटर दिबियापुर में भर्ती कराया था। अल्ट्रासाउंड जांच में नजर आया कि पेट मे बहुत पानी भरा है।आंत फटने का अंदेशा हुआ। सर्जन डॉ. ब्रजेश यादव और उनकी टीम ने इस क्रिटिकल ऑपरेशन को करने की हिम्मत जुटाई और तुरंत भर्ती कर इस केस पर काम शुरू कर दिया।
डॉक्टर बृजेश अपनी टीम के साथ
ट्राइको विजिओर नाम के इस ऑपरेशन को कृष्णा मेडिकल सेंटर के सीएमडी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. बृजेश की टीम ने किया है। डॉक्टर के अनुसार पेट का ऑपरेशन शुरू किया गया।इस बीच टीम ने देखा कि छोटी आंत से लेकर पेट तक बालों का गुच्छा फंसा हुआ है। इसके चलते आमाशय फट चुका है।तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बड़ी ही सावधानी से बालों के गुच्छे को निकाला गया।
विज्ञापन
बालों का गुच्छा
बालों के गुच्छों का कुल वजन 742 ग्राम निकला। डॉ. ब्रजेश के अनुसार महिला ने बताया कि वह छोटी थी तब अपने ही बालों को खा लेती थी। मेड़िकल साइंस में इस मानसिक बीमारी को रेपेन्जल सिंड्रोम कहते हैं।यह बहुत ही कम लोगों को होती है।अब तक पूरे विश्व मे इस तरह की बीमारी से ग्रसित कुल 400 लोगों के ऑपरेशन किये गए।जबकि एशिया में यह आंकड़ा 120 का है।
डॉक्टर बृजेश अपनी टीम के साथ
डॉक्टर के अनुसार इस ऑपरेशन की जानकारी नेशनल एवं इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ सर्जन में दी जाएगी।साथ ही स्पेसीमेन को मेडिकल कॉलेज के म्यूजियम में रखवाया जाएगा।इस तरह का ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉ ब्रजेश के पास देश-विदेश के सर्जनों के बधाइयों के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं।