Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six month industrial training mandatory for BTech students

यूपीटीटीआई: बीटेक छात्रों के लिए छह माह की इंडस्ट्री ट्रेनिंग अनिवार्य वरना नहीं मिलेगी डिग्री

Wed, 26 Jun 2019 12:50 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Six month industrial training mandatory for BTech students
छात्रों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के छात्रों में थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ाने पर शिक्षक काम करेंगे। इसके लिए संस्थान ने बीटेक छात्रों के लिए छह माह की इंडस्ट्री ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी है। बिना ट्रेनिंग के उन्हें बीटेक की डिग्री भी नहीं मिलेगी। अभी तक डेढ़ माह की ट्रेनिंग ही अनिवार्य थी। यह फैसला मंगलवार को संस्थान की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में लिया गया। बैठक में वर्तमान में इंडस्ट्री की डिमांड को देखते हुए कोर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि छात्रों से पढ़ाई का बोझ हल्का करना चाहिए। इसके लिए तय हुआ कि अब छात्रों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के मॉडल कैरीकुलम के अनुसार पढ़ाया जाएगा। छह माह की ट्रेनिंग के लिए संस्थान छात्रों की मदद करेगा। यह ट्रेनिंग छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान किसी वर्ष में भी कर सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र एआईसीटीई के मॉडल कैरीकुलम के बजाय सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के तहत पढ़ाई कर सकेंगे। बैठक में संस्थान के निदेशक प्रो. मुकेश कुमार सिंह, बीकानेर से आए प्रो. डीबी शाक्यवार, डॉ. अजय कुमार समेत संस्थान व इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

शुरू होगा वूलेन गारमेंट्स का विशेष कोर्स
संस्थान प्रशासन ने दुनिया में बढ़ रही वूलेन इंडस्ट्री एक्सपर्ट की डिमांड को देखते हुए वूलेन गारमेंट्स का विशेष कोर्स चलाने का फैसला लिया है। इस कोर्स के लिए इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित टेक्नीशियन तैयार किए जाएंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कोर्स छह माह का होगा और इसे विकल्प के रूप में लागू किया जाएगा। किसी भी ब्रांच के अंतिम वर्ष का छात्र वूलेन गारमेंट्स के विशेष कोर्स को विकल्प के रूप में ले सकेगा। इसे इसी सत्र से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed