{"_id":"58031a254f1c1b6e5229316e","slug":"six-crushed-uncontrollable-car-two-girls-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने 6 को कुचला, दो लड़कियों की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने 6 को कुचला, दो लड़कियों की हालत गंभीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
राहगीरों ने कार चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के शास्त्री नगर इलाके में रविवार सुबह टायर फटने से बेकाबू हुई कार राहगीरों को कुचलते हुए दूसरी कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए जबकि दो युवतियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बर्रा निवासी देवांशु और युवराज अपनी कार से जेके मंदिर की ओर जा रहे थे। शास्त्री नगर सिंधी कालोनी पार्क के सामने अचानक टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया और कार बेकाबू होकर राहगीरों को कुचलते हुए दूसरी कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में पिता के साथ बाइक सवार सुरक्षि (16), मोनू (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। जब कि चार अन्य लोगों को जख्मी हालत में सीएल मेमोरियल नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। कार चालक देवांशु को राहगीरों ने पकड़ और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन