{"_id":"5b521a0b4f1c1b40748b5faf","slug":"shot-on-opposing-loot-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः पत्नी से हार और मंगलसूत्र लूटने के लिए की मारपीट, विरोध पर पति को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः पत्नी से हार और मंगलसूत्र लूटने के लिए की मारपीट, विरोध पर पति को मारी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
घायल से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने नवदंपति से दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। पत्नी से सोने का हार और मंगलसूत्र लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने पति को गोली मार दी। गोली बाएं पैर में लगी है। मवेशी चरा रही महिला ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। इसपर बदमाश भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
औरास थानाक्षेत्र के गांव हैदराबाद रामपुर निवासी अशोक (28) पुत्र सुरेश का छह जुलाई को पुरवा कोतवाली के ऊंचगांव किला निवासी सुषमा के साथ विवाह हुआ था। अशोक पुणे के एक होटल में कुक का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर को अशोक बाइक से अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। करीब तीन बजे लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर चमरौली मोड़ के पास काली पल्सर पर दो लुटेरों ने ओवरटेक करके दंपति को रोक लिया।
इनमें एक हेलमेट लगाए हुए था, जबकि दूसरा गमछा लपेटे था। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने तमंचा निकालकर सुषमा से सोने का हार और मंगलसूत्र आदि गहने लूटने के लिए मारपीट शुरू कर दी। पति अशोक अपनी पत्नी को बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ गया, जिसपर बदमाश ने उसपर गोली चला दी। गोली अशोक के बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी। छीना-झपटी में हार टूटकर सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि मंगलसूत्र नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर मवेशी चरा रही एक वृद्धा ने शोर मचाया तो आसपास से लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बदमाश भाग गए। घटना की सूचना पर अजगैन कोतवाल अनिल सिंह, सीओ डॉ. भीमशंकर गौतम मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर बाद एसपी हरीश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।