शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में सुबह से बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। घंटे, शंखनाद से मंदिर गुंजायमान रहे। जगह-जगह भांग, ठंडाई और मिष्ठान का वितरण किया गया। कानपुर में शिवबारात निकाली गई जिसमें भूत-प्रेत का भेष धारण कर भक्तों ने जमकर धमाल मचाया।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...
महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जगह-जगह शिवबारात और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिवबारात खलासी लाइन, माल रोड, फूलबाग आदि इलाकों में निकाली गई।
महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...
कानपुर के सबसे चर्चित शिव मंदिर आनंदेश्वर में भोर से ही भक्तों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। यहां भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...
कानपुर के अलावा कानपुर देहात, इटावा, उरई, चित्रकूट जिलों में भी शिव की बारात निकाली गई। कानपुर देहात के अमरौधी के प्राचीन कालेश्वर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।
महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...
कानपुर के घाटमपुर में शिवबारात के दौरान भारत मां की झांकी भी निकाली गई जिसमें कमांडो की वेषभूषा में बच्चे भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।