फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP से मिले हुए हैं सपा के कुछ लोगः शिवपाल 

Wed, 20 Sep 2017 08:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about samajwadi party and bjp
शिवपाल के बयान से सपा में खलबली
'समाजवादी पार्टी किसने बनाई? क्या नेता जी का अपमान होना चाहिए?' भाजपा सरकार में भोले-भाले लोग जेलों में डाले जा रहे हैं और जिनको जेल में होना चाहिए वह वहीं घूम रहे हैं। यह बात शिवपाल सिंह यादव ने कन्नौज में कही।

 

shivpal singh yadav statement about samajwadi party and bjp
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी की हार पर अपने संगठन के बिखराव को दोषी ठहराया। नई पार्टी के गठन की बात पर शिवपाल ने कहा कि जल्दी ही नई पार्टी गठन होगा अब नेता जी खुद ही दर्जा लेंगे। नेता जी चाहते हैं कि सब लोग एक रहें। हम सब लोग नेता जी का सम्मान करते हुए उनकी बात को मानेंगे। और देखिए कि यदि विघटन नहीं होता तो समाजवादी पार्टी की सरकार फिर से होती।

 

shivpal singh yadav statement about samajwadi party and bjp
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने रविवार को कन्नौज में ये भी कहा कि 'मुझे कुछ नहीं चाहिए मुझे तो बस नेता जी का सम्मान और नेता जी जो कुछ कहें उसको मानना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार को हटाने के लिए आप सबको एक होना पड़ेगा और समाजवादी पार्टी के कुछ लोग समाजवादी पार्टी के अन्दर भी है और भाजपा से मिले हुए भी हैं।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about samajwadi party and bjp
शिवपाल सिंह यादव

सपा का गढ़ माने जाने वाले वाले कन्नौज में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने एक बार फिर नई पार्टी के गठन का राग अलापा है। सैफई से लखनऊ आते समय शिवपाल यादव कन्नौज में एक बाबा के आश्रम में आशीर्वाद लेने गए थे। वहां उन्होंने नई पार्टी का गठन करने की बात करते हुए कहा कि सपा की वापसी न होने का कारण पारिवारिक विघटन है।

 

विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about samajwadi party and bjp
शिवपाल सिंह यादव
पूर्व पीडब्लूडी मंत्री एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-इटावा अक्सर आते-जाते हैं। रविवार को शिवपाल ने जब कन्नौज के ठठिया में बाबा देवशरणनंद के मौजूद होने की बात सुनी तो वो भी उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed