Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ghatampur Circle police Goonda Act against 41 individuals in 10 months history sheets opened for 30

कानपुर: घाटमपुर सर्किल पुलिस का एक्शन, 10 माह में 41 पर गुंडा एक्ट, 30 की हिस्ट्रीशीट खुली, ACP ने कही ये बात

Fri, 06 Nov 2026 10:50 PM IST
Himanshu Awasthi हरी मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
हरी मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Nov 2026 10:50 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सभी छह थानों में बीते 10 महीनों के दौरान अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान 41 शातिर बदमाशों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 30 अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई।

विज्ञापन
Kanpur Ghatampur Circle police Goonda Act against 41 individuals in 10 months history sheets opened for 30
घाटमपुर थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सभी छह थानों में बीते 10 महीने में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 41 बदमाशों पर गुंडा एक्ट लगाया गया, 30 की हिस्ट्रीशीट खोली गई। साथ ही चोरों के एक गिरोह पर गैंगस्टर लगाया गया। एक पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है।

विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें, तो गुंडा एक्ट की सबसे अधिक कार्रवाई बिधनू थाने में की गई है। वहीं हिस्ट्री शीटर सबसे ज्यादा सेन पश्चिमपारा के हैं। बिधनू थाने की पुलिस ने तीन शातिर चोरों पर गैंगस्टर लगाया है। सजेती पुलिस ने कोटरा के एक युवक की हत्या कर सचेंडी थाना क्षेत्र में शव फेंकने के मामले में आठ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस वर्ष पांच हॉफ एनकाउंटर हुए
सजेती, साढ़ व रेउना थानों में भी गुंडा एक्ट व हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की गई है। वहीं, सर्किल क्षेत्र के साढ़ व बिधनू थाना क्षेत्र में इस वर्ष पांच हॉफ एनकाउंटर हुए। साढ़ के देवसड़ में हत्या के मामले में दो आरोपियों को व तार चोर से मुठभेड़ होने पर पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

लगातार अपराधियों पर की जा रही है कार्रवाई
वहीं बिधनू में रेप के बाद हत्या करने के एक आरोपी व एक शातिर चोर का हॉफ एनकाउंटर हुआ। उधर, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत का कहना है कि कई अपराधियों में कार्रवाई प्रस्तावित है, लगातार चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

थानावार की गई कार्रवाई

थाना                     गुंडा एक्ट     हिस्ट्रीशीटर       गैंगस्टर
घाटमपुर                   09               07                00
सेन पश्चिमपारा         09               08                00
बिधनू                      10                06                01
सजेती                      06               04                 01 प्रस्तावित
साढ़                         04               03                00
रेउना                       03                02                00

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed