{"_id":"59c16cf14f1c1b9b688b58ef","slug":"school-principle-shame-on-the-dignity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल हेड मास्टर ने शर्मसार कर दी ‘पद की गरिमा’, Viral Video देखकर भड़का लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल हेड मास्टर ने शर्मसार कर दी ‘पद की गरिमा’, Viral Video देखकर भड़का लोगों का गुस्सा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्कूल हेड मास्टर की गरिमा को शर्मसार करके रख दिया। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है हेड मास्टर नशे में टल्ली होकर छात्राओं के साथ जबरदस्ती फोटो खिंचा रहे हैं।
शराब के नशे में धुत टीचर
कानपुर बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के जीटी रोड किनारे स्थित परसादपुरवा लालपुर प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे। परिसर में उनके पैर लड़खड़ा गए और वह स्कूल गेट पर ही गिर पड़े। बच्चे मास्टर साहब को जैसे-तैसे उठाकर स्कूल में ले गए, लेकिन मास्टर साहब की हालत ऐसी थी कि वे कुर्सी पर बैठ तक नहीं पा रहे थे। लालपुर ग्राम पंचायत के परसादपुरवा गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रदीप कुमार शिक्षक के पद पर तैनात हैं।
शराब के नशे में धुत टीचर
मुख्य शिक्षिका नीलम कनौजिया, शिक्षामित्र डाली, सारिका, उपासना तिवारी, आरती शुक्ला आदि ने बताया कि सोमवार को प्रदीप कुमार नशे की हालत में स्कूल परिसर में ही घुस ही रहे थे कि गेट पर लड़खड़ा कर झाड़ियों में जा गिरे। मास्टर साहब को जैसे-तैसे बच्चों ने उठाया और स्कूल बरामदे में पड़ी कुर्सी पर बैठाया, लेकिन नशे में होने के कारण वह बार-बार नीचे गिर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत टीचर
ग्राम प्रधान सुशील कटियार ने बताया कि जब सबने इसका विरोध किया तो उसने सभी शिक्षाधिकारियों और अफसरों को कुछ न कर पाने की चुनौती दे डाली। इस हंगामे के दौरान अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं खंड शिक्षाधिकारी अमरनाथ ने बताया कि यदि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत टीचर
हेड मास्टर इतने नशे में थे कि उन्हें यह भी होश नहीं था कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है। वीडियो में यह भी दिखता है कि कोई उनका सिर वीडियो बनाने के लिए ऊपर उठाता है और एक शख्स पीछे से कहता है-खींच ले। लेकिन फिर भी हेड मास्टर में कोई शर्म या लिहाज नजर नहीं आता। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोग इस हेड मास्टर को बर्खास्त करने की मांग करने लगे हैं। उधर ये खबर जब शिक्षाधिकारी के पास तक पहुंची तो आनन-फानन हेडमास्टर को मामले की जांच के आदेश दे दिए। बेसिक शिक्षाधिकारी कानपुर नगर जयसिंह ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी से मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।