फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal said party supporters beware

शिवपाल ने कही ‘मन की बात’, बोले-‘भितरघातियों से हमेशा सावधान रहें’

Sun, 20 Nov 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
shivpal said party supporters beware
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाया
सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दर्द शनिवार को इटावा में छलक पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं। इन लोगों को भाजपा नेताओं से रोज बात होती है। काल डिटेल निकाली जाए तो असलियत सामने आ जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसे भितरघातियों से सावधान रहें। वह शनिवार को ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसी का नाम लिए बिना ही अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए वह निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। इसमें कहीं से कोताही नहीं होगी। किसानों के मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहे हैं। उन्होंने कहा जमीन पर कब्जा करने वालों का हमेशा विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यहीं नहीं रुके, बल्कि यहां तक कहा कि आगे पावर मिलेगी तो फिर जनता की मदद करेंगे। युवाओं को नौकरी पाने के लिए पढ़ाई की नसीहत दी। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि पीएम मोदी तानाशाह शासन चला रहे हैं। पूरे देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। पूंजीपति आराम से बैठा है और किसान लाइन में खड़ा है। करेंसी कभी खराब नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि काले धन के खिलाफ वह भी हैं लेकिन नोट बंद करने से पहले नए नोटों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा किसानों के खाते सहकारी बैंकों में हैं। इन बैंकों पर रोक लगा दी गई है, जिसके कारण किसानों को भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed