फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा: सोलह कलाओं का चंद्रमा आज रात बरसाएगा अमृत, इन चीजों का रखें खास ध्यान

Wed, 24 Oct 2018 05:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Oct 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima 2018 know pujan vidhi
डेमो पिक
अश्विन मास की पूर्णिमा में प्रदोष और निशीथ काल होने पर ही शरद पूर्णिमा होती है। आज रात 10:15 बजे तक पूर्णिमा है। इस कारण प्रदोष एवं निशीथ काल दोनों को समावेश से शरद पूर्णिमा है। इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं का होकर पृथ्वी के काफी समीप होता है।

 
sharad purnima 2018 know pujan vidhi
डेमो पिक
अश्वनी नक्षत्र होने के कारण चंद्रमा की किरणों में धरती के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है। कुमुदिनी का पुष्प आज की रात पूरी तरह से खिलता है। पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेस के संस्थापक केए दुबे पद्मेश ने बताया कि बुधवार यानी आज सुबह 9:23 बजे तक रेवती नक्षत्र तक पंचक थे। सुबह 10:30 बजे तक भद्रा भी थी। आज के दिन लक्ष्मी का पूजन होता है जिस कारण दीप दान अवश्य करना चाहिए।
sharad purnima 2018 know pujan vidhi
डेमो पिक
महर्षि वाल्मीकि जयंती भी आज ही है। निर्णय सिंधु के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा से निकलने वाली किरणें शीतलता प्रदान करती हैं। रात्रि में एक चांदी के कटोरे में अथवा कांच के बर्तन में चावल या मखाने की बनी खीर को रेशम के कपड़े से ढक कर रख दें और दूसरे दिन वह खीर भगवान को अर्पित करके प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima 2018 know pujan vidhi
डेमो पिक
माना जाता है कि चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत तुल्य होती हैं। मन और तन को शुद्ध करने में सहायक होती हैं। उन्होंने बताया कि कुमुदिनी का पुष्प तभी खिलता है जब चंद्रमा की किरणें उस पर पड़ती हैं। आज कुमुदिनी का पुष्प यदि दांपत्य एक दूसरे को दें तो उनका दांपत्य जीवन और अधिक सुखी होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed