फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामान्य सा लगने वाला बुखार हो सकता जानलेवा, डेंगू मच्छरों ने पांव पसारे यहां 60 और रोगियों की पुष्टि

Wed, 24 Oct 2018 05:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Oct 2018 05:48 PM IST
सार

- प्राचार्य ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया
- संसाधन दुरुस्त करने के निर्देश दिए
 

विज्ञापन
Dengue attack fast, 60 more confirmed patients in kanpur
डेमो पिक
डेंगू का चौतरफा हमला शुरू हो गया है। कानपुर शहर के अलावा आसपास के जिलों में डेंगू रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 60 और रोगियों में कानपुर के मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने डेंगू की पुष्टि की है। इनमें 10 रोगी कानपुर शहर के हैं। बाकी औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर समेत कई जिलों के हैं।
Dengue attack fast, 60 more confirmed patients in kanpur
डेमो पिक
मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने हैलट इमरजेंसी का निरीक्षण किया और आईसीयू के सभी बेड के उपकरण दुरुस्त करने के निर्देश दिए। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 135 रोगियों के ब्लड सैंपल भेजे गए थे।
Dengue attack fast, 60 more confirmed patients in kanpur
डेमो पिक
इनमें 60 को डेंगू पॉजिटिव निकला है। इनमें 46 सैंपल शहर के रोगियों के हैं। हैलट अस्पताल में तेज बुखार, कम प्लेटलेट्स, सांस फूलने की शिकायत लेकर आने वाले रोगियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके साथ ही बालरोग विभाग में भी मिश्रित वायरल संक्रमण के रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue attack fast, 60 more confirmed patients in kanpur
डेमो पिक
बाल रोगियों में तेज बुखार, उल्टी दस्त और सांस फूलने के लक्षण पाए जा रहे हैं। शिशुओं की हालत गंभीर होती जा रही है। प्राचार्य डॉ. लालचंदानी ने बताया कि आईसीयू के वेंटिलेटर दुरुस्त करा दिए गए हैं। रोगियों को इलाज में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
Dengue attack fast, 60 more confirmed patients in kanpur
डेमो पिक
न्यूरो विभाग में होगी नैनो सर्जरी
कानपुर के मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने न्यूरो साइंसेस विभाग का निरीक्षण किया और मॉड्यूलर ओटी के उपकरण दुरस्त करने के लिए कहा। इसके साथ डॉ. गजेंद्र सिंह और डॉ. प्रेम सिंह को गुरुवार को ओपीडी करने का दिन निश्चित कर दिया। अभी तक पूर्व प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार इस दिन ओपीडी करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के माने जाने विशेषज्ञों को बुलाकर विभाग में नैनो न्यूरो सर्जरी की कार्यशाला कराई जाएगी। इसके अलावा न्यूरो साइंसेस का नामाकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed