{"_id":"658450a14e2f0c8a300cf669","slug":"sgst-raid-on-two-pan-masala-establishments-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पान मसाला के दो प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा, बड़े पैमाने पर अफसरों ने दस्तावेज किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पान मसाला के दो प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा, बड़े पैमाने पर अफसरों ने दस्तावेज किए जब्त
Thu, 21 Dec 2023 08:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:20 PM IST
सार
एसजीएसटी के 20 से ज्यादा अफसरों की छह टीमों ने एक साथ छापा मारा। दोपहर दो बजे के बीच कार्रवाई की गई। टीमों को दोनों फैक्टि्रयों में तैयार और कच्चा माल मिला। पैकेजिंग रैपर भी मिले हैं।
विज्ञापन
एसजीएसटी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी की टीमों ने गुरूवार को शिखर पान मसाला के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। ट्रांसपोर्टनगर स्थित पानमसाला और किदवईनगर स्थित तंबाकू फैक्ट्री में एक साथ कार्रवाई की गई। दोपहर में की गई छापेमारी देर रात तक चलती रही। बड़े पैमाने पर अफसरों ने दस्तावेज जब्त किए। हालांकि जब टीमों ने कार्रवाई की तब फैक्ट्री में काम बंद था।
विज्ञापन
एसजीएसटी के 20 से ज्यादा अफसरों की छह टीमों ने एक साथ छापा मारा। दोपहर दो बजे के बीच कार्रवाई की गई। टीमों को दोनों फैक्टि्रयों में तैयार और कच्चा माल मिला। पैकेजिंग रैपर भी मिले हैं। इनका मिलान किया जा रहा है। टीमों ने खरीद-बिक्री, इनवाइस की जांच-पड़ताल की। स्टाक का मिलान टीमें देररात करती रहीं। टीमें पिछले सालों के रिकार्ड को भी खंगालती रहीं। दरअसल, डाटा एनालिसिस के जरिए ई-इनवाइस और आईटीसी में अंतर मिलने के बाद गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। टीमों ने लैपटाप, कंप्यूटर आदि का डाटा भी खंगाला।
विज्ञापन