{"_id":"65bb3ac887dbe6cbe005db03","slug":"sgst-raid-on-the-establishment-of-pan-masala-traders-action-taken-on-suspicion-of-tax-evasion-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGST Raid: पान मसाला ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर एसजीएसटी का छापा, कर चोरी की आशंका पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGST Raid: पान मसाला ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर एसजीएसटी का छापा, कर चोरी की आशंका पर हुई कार्रवाई
Thu, 01 Feb 2024 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:03 PM IST
सार
Kanpur News: नयागंज स्थित प्रतिष्ठान पर कर चोरी की आशंका पर एसजीएसटी ने छापा मारा। तीन गाड़ियों से 10 से ज्यादा अफसरों की टीम ने दोपहर में आरके एजेंसीज पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पान मसाला का उत्पादन करने वाली इकाइयों के बाद इनकी ट्रेडिंग करने वालों पर भी एसजीएसटी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कर चोरी की आशंका में बुधवार को एसजीएसटी एसआईबी के अफसरों ने नयागंज में दो बड़े पान मसाला ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने वाले ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
मौके पर अफसरों को स्टॉक नहीं मिला, जबकि स्टॉक घोषित किया गया था। दस्तावेज जब्त करने के साथ ही फर्म संचालक से 15 लाख रुपये जमा कराए गए। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी सुषमा सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार की अगुवाई में तीन गाड़ियों से 10 से ज्यादा अफसरों की टीम ने दोपहर में नयागंज स्थित आरके एजेंसीज पर छापा मारा।
विज्ञापन
स्टॉक चेक किया, तो घोषित स्टॉक के मुकाबले शून्य मिला। फर्म का कर भी कम जमा किया जा रहा था। देर शाम टीमें जांच पड़ताल करने के बाद लौट गईं। बताया गया कि आगे की जांच के बाद कर कार्रवाई और पेनाल्टी का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन