फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sexual abuse of children: team of doctors of Delhi AIIMS conducted an investigation into the symptoms of severe disease in children

यूपी: बच्चों के यौन शोषण का मामला, दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने की बच्चों में गंभीर रोग के लक्षण की जांच

Sat, 16 Jan 2021 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Jan 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of children: team of doctors of Delhi AIIMS conducted an investigation into the symptoms of severe disease in children
सीबीआई की टीम ने कराया बच्चों का मेडिकल - फोटो : amar ujala
दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने जिन 30 बच्चों का चित्रकूट में मेडिकल किया है, उसमें से कुछ बच्चों में गंभीर रोग की भी जांच हुई है। इस पर यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि कहीं जेई भी इस रोग से तो नहीं पीड़ित है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को मुख्यालय के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में सीबीआई की मौजूदगी में एम्स के डॉक्टरों ने जेई रामभवन के शिकार बच्चों का मेडिकल किया था।
विज्ञापन


सभी बच्चों के ब्लड की जांच की गई है। ब्लड से ही कई अन्य जांचें भी की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों में गंभीर रोग के अंश मिलने पर सभी की यह जांच कराई जा रही है। करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई के शिकार कुछ और बच्चों की तलाश सीबीआई की टीम कर रही है।
विज्ञापन


दो दिनों तक एम्स के डॉक्टरों से 30 बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सीबीआई टीम के चार सदस्य शनिवार को एसडीएम कालोनी पहुंचे। इसके अलावा रसिन व सिंचाई विभाग के आस पास की बस्ती में भी जाकर कई अभिभावकों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में जेई के शिकार वाले छह और बच्चों के होने की जानकारी सीबीआई के पास है। इसके लिए लगातार पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि चित्रकूट बांदा जिले के 30 चिह्नित बच्चों का सीबीआई ने दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टरों से मेडिकल परीक्षण कराया है।

इन बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर  सीबीआई अफसरों ने गुप्त रूप से जानकारी जुटाई है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई अफसरों ने शक होने पर इन अभिभावकों के घर जाकर सुरक्षा व अन्य तरह का भरोसा दिया है। यह भी कहा है कि घिनौने व हैवानियत का काम करने वाले जेई व उसके सहयोगियों का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। 

शहर के एसडीएम कालोनी शोभा सिंह का पुरवा, कालपुर के अलावा सिंचाई विभाग कार्यालय के आसपास की बस्तियों में जाकर सीबाआई के अफसरों ने बातचीत की है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अभी इसी क्षेत्र के कई और बच्चे भी सीबीआई की जद में आ सकते हैं।

मूल रूप से अब तक यही सामने आया है कि शहर के आसपास की ग्रामीण बस्तियों के बच्चों को ही जेई ने अपना शिकार बनाया है। इस काम में कई बार उसकी पत्नी भी सहयोगी बनी है। यह भी बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम महोबा व हमीरपुर समेत बांदा के सिंचाई विभाग की साइट से सटे गांव भी जानकारी जुटाने जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed