{"_id":"6ab40bf394215fbc58099a65","slug":"uproar-over-the-measurement-of-khairapati-temple-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136699-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खैरापति मंदिर की पैमाइश पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खैरापति मंदिर की पैमाइश पर हंगामा
Wed, 23 Sep 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी 08 प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
चित्रकूट। कालूपुर पाही गांव में खैरापति देवी मंदिर की जमीन की पैमाइश पर बुधवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को 8 सदस्यीय राजस्व टीम ने बिना नक्शे और मशीनों के पैमाइश कर मौखिक रूप से बताया कि मंदिर की जमीन सड़क के 75 फीट के दायरे में आ गई है। पीछे की खाली जमीन को मंदिर की नहीं बताया गया। ग्रामीण प्रेमनारायण ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहीं एसडीएम अजय यादव ने कहा कि पैमाइश नक्शे के आधार पर ही हुई है, फिर भी बृहस्पतिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में दोबारा पैमाइश कराई जाएगी। इस मौके पर सुरेश सिंह, मुरली, मोनू, सोनू तिवारी, सिद्धगोपाल, अच्छेलाल, अभिलाष यादव, केता, सुशीला और उषा समेत कई ग्रामीण शामिल रहे। (संवाद)