फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cleaning of 10 seasonal drains along a six-kilometer stretch will ensure the uninterrupted flow of the Mandakini.

Chitrakoot News: छह किमी तक 10 बरसाती नालों की सफाई से अविरल होगी मंदाकिनी

Wed, 23 Sep 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 23 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of 10 seasonal drains along a six-kilometer stretch will ensure the uninterrupted flow of the Mandakini.
फोटो 23 सीकेटीपी 07 नाला की खोदाई करते श्रमिक। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

वर्षों से गाद और झाड़ियों से पट चुके नालों को साफ कर नदी की बंद नालियों को खोलने का काम किया गया है। नदी को अविरल बनाने के लिए छह किमी तक 10 बरसाती नालों की सफाई की जा रही है।
पहले नाले बंद होने से बरसात का पानी खेतों में भर जाता था, जिससे सैकड़ों बीघा फसल डूब जाती थी और गांवों में जलभराव की समस्या होती थी। इसे देखते हुए डीएम पुलकित गर्ग की पहल पर जिला प्रशासन ने वीबी जी रामजी योजना के तहत मंदाकिनी के कैचमेंट एरिया को साफ सुथरा बनाने का फैसला लिया। बाद में प्रशासन ने मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया के 10 बड़े बरसाती नालों को चिह्नित किया।
विज्ञापन

ये नाले रेहुंटा, परसौंजा, लोहदा और सरधुआ गांवों से होकर गुजरते हैं और सीधे मंदाकिनी में मिलते हैं। जांच में पाया कि ये नाले दो से तीन फीट तक गाद से भर गए थे। प्रशासन ने चयनित सभी नालों की जेसीबी मशीनें लगाकर युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया। करीब छह किलोमीटर की लंबाई में इन 10 नालों की गहरी खोदाई कराई गई। झाड़ियों को हटाया गया और गाद को निकालकर किनारे बांध मजबूत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे कार्य पर करीब 48 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। अब पानी का बहाव सीधा नदी में होगा। इससे बाढ़ का खतरा टलेगा और भूजल स्तर भी बढ़ेगा।सबसे बड़ा फायदा मंदाकिनी को होगा। बरसात का साफ पानी सीधे नदी में पहुंचने से उसकी सूखती धारा को नई जिंदगी मिलेगी। मंदाकिनी साल भर अविरल बहेगी।


---------
बोले जिम्मेदार
मंदाकिनी नदी को बचाने के लिए दस नाले चयनित किए गए हैं। ये काफी समय से बंद थे, इस कारण पानी निकासी नहीं हो पाती है। वीबी जी रामजी योजना में चयनित नालों की सफाई कराई गई है।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed