फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sewer water filled in the wards of Maternity Wing, patient upset

मैटरनिटी विंग के वार्डों में भरा सीवर का पानी, मरीज परेशान

Tue, 01 Jun 2021 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sewer water filled in the wards of Maternity Wing, patient upset
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित मैटरनिटी विंग में घटिया निर्माण के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। बाथरूम लीक होने से सीवर का पानी वार्डों में भर जाता है। इससे न केवल मरीजों बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी दिक्कत होती है। बड़ी बात यह है कि कभी-कभी यह गंदा पानी प्रसूताओं के वार्ड में भी पहुंच जाता है।
विज्ञापन

अप्रैल 2019 में करीब 19 करोड़ की लागत से प्रसूताओं के लिए अकबरपुर में मैटरनिटी विंग का निर्माण किया गया। इसके बाद से ही भवन के निर्माण पर सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए थे। हालांकि अफसरों ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि वहां भर्ती मरीजों व तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि आए दिन बाथरूम की जर्जर फर्श से सीवर का गंदा पानी वार्ड में पहुंच जाता है। कई बार जिस वार्ड में प्रसूता भर्ती थी, वहां भी गंदा पानी भर गया। इसके बाद मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। सोमवार को भी मैटरनिटी विंग के प्राइवेट वार्ड के बरामदे, बाथरूम आदि में सीवर का पानी भरा मिला। वहां तैनात अफसरों ने कई बार इसकी शिकायत निर्माण इकाई से की, लेकिन इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे प्रसूताओं को परेशान होना पड़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव कक्ष में भी टपकता गंदा पानी
कानपुर देहात। मैटरनिटी विंग के प्रसव कक्ष में भी बाथरूम का गंदा पानी टपकता है। कई बार प्रसव कक्ष में ज्यादा पानी बहने से जलभराव के हालात बन गए। सोमवार को प्रसव कक्ष में भी पानी टपकता मिला। इस पर अफसरों को ध्यान देने की जरूरत है।
कई बार निर्माण इकाई को मरम्मत के लिए पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे सभी को परेशान होना पड़ता है।
- सुभ्रा मिश्रा, सीएमएस मैटरनिटी विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed