फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Severe Waterlogging in Panki MIG Area, Roads Submerged After Overnight Rain

कानपुर: पनकी एमआईजी में भीषण जलभराव, सड़कें लबालब; नाले-नालियां ओवरफ्लो

Tue, 01 Sep 2026 12:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

Kanpur News: लगातार हो रही बारिश से पनकी के एमआईजी क्षेत्र में भीषण जलभराव हो गया। एमआईजी रोड समेत आसपास की सड़कें बरसात के पानी से लबालब भर गईं।

विज्ञापन
Severe Waterlogging in Panki MIG Area, Roads Submerged After Overnight Rain
पनकी एमआईजी जलभराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क किनारे स्थित छोटे-बड़े नाले और नालियां ओवरफ्लो होने से पानी रिहायशी इलाकों की ओर फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्वराज नगर के सी ब्लॉक, बी ब्लॉक और आसपास के रिहायशी इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

नाले-नालियां ओवरफ्लो, रास्ते हुए जलमग्न

देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते नालों और नालियों में पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। कई स्थानों पर सड़क और नाली का अंतर भी दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं पैदल निकलने वाले लोगों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश जारी रहने से क्षेत्र में जलभराव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed