{"_id":"5c04283dbdec2241b842eae6","slug":"several-trains-passing-through-crack-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी से गुजरी कई ट्रेनें, आम्रपाली एक्सप्रेस के ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी से गुजरी कई ट्रेनें, आम्रपाली एक्सप्रेस के ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: लखनऊ रूट की जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार रात चटकी पटरी से कई ट्रेनें निकल गईं। आम्रपाली एक्सप्रेस के लखनऊ जाते समय ड्राइवर को एहसास हुआ तो उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि ट्रेन पटरी से गुजर चुकी थी। देर रात मौके पर गैंग गया तो वहां ट्रेनों को कॉशन स्पीड से लखनऊ के लिए निकाला जाने लगा। कानपुर-लखनऊ के बीच 21 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। रविवार सुबह दो घंटे का ब्लॉक लेकर पटरी की मरम्मत की गई।
पिछले तीन दिनों से इस रूट पर हो रहीं घटनाओं की वजह से लखनऊ-कानपुर की ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। उन्नाव में मालगाड़ी से डंपर टकराने, मवेशी टकराने से ओएचई लाइन बाधित होने और अब पटरी चटकने से ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। पहले से लेट चल रहीं लखनऊ रूट की ट्रेनें सुबह 10:20 बजे से 12:20 बजे तक के ब्लॉक से और ज्यादा लेट हो गईं। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से दोपहर सवा तीन बजे आई। लखनऊ-कानपुर मेमू (64205) पांच घंटे की देरी से शाम चार बजे आई। झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस रात दो बजे के बजाय सुबह साढ़े छह बजे सेंट्रल पहुंची।