फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Second corporate train can be flagged on 16 February by pm modi

दूसरी कारपोरेट ट्रेन को पीएम 16 को दिखा सकते हैं झंडी, वाराणसी से वाया कानपुर इंदौर चलेगी

Wed, 12 Feb 2020 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Feb 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Second corporate train can be flagged on 16 February by pm modi
पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter
वाराणसी से इंदौर के बीच वाया कानपुर चलने वाली देश की दूसरी कारपोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर होंगे। रेलवे व आईआरसीटीसी ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इसके तहत 16 कोच वाली इस ट्रेन के रैक को वाराणसी भेजा जा चुका है। यह ट्रेन पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस है। तेजस एक्सप्रेेस देश की पहली कारपोरेट चेयरकार ट्रेन है। जबकि महाकाल एक्सप्रेस देश की दूसरी कारपोरेट ट्रेन होगी जिसमें थर्ड एसी के स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन


इस ट्रेन का किराया और शेड्यूल बुधवार को जारी हो सकता है। आईआरसीटीसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के बीच इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने को लेकर बातचीत की जा रही है। इसमें 16 फरवरी की तारीख तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे और आईआरसीटीसी ट्रेन को इस तारीख से चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान ट्रेन की शुरुआत कराने की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed